Eagle man of kerala: जहां दुनिया पाई-पाई का हिसाब रखने में मशगूल है, वहां केरल का एक शख्स पिछले तीन दशकों से बेजुबान परिंदों और जानवरों की दावत कर रहा है. कोझिकोड के अजीज साहब की कहानी आपको यकीन दिला देगी कि इंसानियत अभी मरी नहीं है.

Photo Credit: sahadon_stories
मिलिए केरल के 'ईगल मैन' से...(man feeding eagle for years)
केरल के कोझिकोड बीच पर जब दोपहर के 2 बजते हैं, तो आसमान में एक अलग ही हलचल शुरू हो जाती है. लोग अपनी घड़ी मिलाना भूल सकते हैं, लेकिन यहां की चीलें और आवारा कुत्ते वक्त के बड़े पाबंद हैं...जैसे ही अपनी पुरानी साइकिल पर एक बोरा लादे अजीज 'साहब' एंट्री मारते हैं, मानों किसी 'शहंशाह' का इस्तकबाल हो रहा हो. पिछले 30 सालों से यह सिलसिला एक दिन के लिए भी नहीं थमा है.

Photo Credit: sahadon_stories
ये भी पढ़ें:-आखिर कोरिया में कचरे की थैलियां जमा करने के लिए क्यों मच रही है मारामारी, चौंका देगी वजह
आसमान से उतरती वफादारी (Aziz Kerala Eagle Man)
अजीज 'साहब' के बोरे में चिकन के टुकड़े होते हैं और दिल में बेशुमार ममता. वो कोझिकोड बीच को सिर्फ एक सैरगाह नहीं, बल्कि अपनी इबादतगाह समझते हैं. जैसे ही वो अपना हाथ हवा में लहराते हैं, दर्जनों चीलें गोता लगाते हुए उनके करीब आ जाती हैं. यह नजारा इतना 'जादुई' होता है कि वहां मौजूद लोग भी अपनी पलकें झपकाना भूल जाते हैं. आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ में जहां इंसान अपने सगे-संबंधियों के लिए वक्त नहीं निकाल पाता, वहां अजीज 'साहब' ने अपनी पूरी जिंदगी इन परिंदों के नाम कर दी है.
सोशल मीडिया पर 'ईगल मैन' का जलवा (viral birds care video)
अजीज की यह निस्वार्थ सेवा जब वीडियो के जरिए इंटरनेट की गलियों में पहुंची, तो लोग भावुक हो गए. यूजर्स उन्हें 'ईगल मैन' के खिताब से नवाज रहे हैं. यह सिर्फ खाना खिलाने का काम नहीं है, बल्कि एक ऐसा रिश्ता है, जो मजहब और जुबान से परे है. अजीज 'साहब' साबित कर रहे हैं कि अगर इरादे नेक हों, तो खुदा की मखलूक खुद-ब-खुद आपसे मोहब्बत करने लगती है.
ये भी पढ़ें:-पड़ोसी ने 'चुरा ली' एक इंच दीवार...फिर शुरू हो गई सदाबहार रार, देखें VIDEO
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं