सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) अरुण बोथरा (Arun Bothra) के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर आग ही लगा दी. दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जयपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ ने मुझ से मेरा हैंडबैग खोलने को कहा.' बता दें कि बैग में जो निकला उसे देखने के बाद सिविल सर्वेंट्स के बीच ही नहीं, बल्कि आम आदमियों के बीच भी वे चर्चा का विषय बन गए हैं.
Security staff at Jaipur airport asked to open my handbag ???? pic.twitter.com/kxJUB5S3HZ
— Arun Bothra ???????? (@arunbothra) March 16, 2022
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा का एक ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने अपने ट्वीट में एक मटर की तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, 'जयपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ ने मुझ से मेरा हैंडबैग खोलने को कहा.' बता दें कि जब बैग खोला गया तो उसमें से मटर निकली, जिसे देख सभी दंग रह गए. IPS अधिकारी ने कहा कि यह ताजा मटर 40 रुपए प्रति किलो पर खरीदा गया है.
'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा' बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा कुछ ऐसा कि खानी पड़ गई जेल की हवा
वायरल इस तस्वीर पर कुछ लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं, तो कईयों ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'ये तो मटर की स्मगलिंग है.' वायरल इस ट्वीट पर अब तक 48 हजार से अधिक लाइक्स, 2 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं. यह सिलसिला अभी भी जारी है. लगातार लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Last time when I was coming back from Home, I paid Rs. 2,000 to @IndiGo6E guys for ‘लौकी' & ‘बैगन' at Airport.
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) March 16, 2022
इस पोस्ट पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने फ्लाइट में सब्जियां ले जाने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने लिखा, 'जब में पिछली बार घर से लौट रहा था, तो मुझे एयरपोर्ट पर इंडिगो वालों को 'लौकी' और 'बैगन' के लिए 2 हजार रुपये देने पड़े थे.'
Mutter smuggling !!
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) March 16, 2022
इस तस्वीर को देख आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने लिखा, 'मटर की स्मगलिंग!!!'
बता दें कि अरुण बोथरा ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं.
Security staff at Jaipur airport asked to open my handbag ???? pic.twitter.com/kxJUB5S3HZ
— Arun Bothra ???????? (@arunbothra) March 16, 2022
पोस्ट पर यूजर्स ने फनी कमेंट्स किए हैं लिखा है, 'लगता है घर में मटर पनीर बनेगी.'
Security staff at Jaipur airport asked to open my handbag ???? pic.twitter.com/kxJUB5S3HZ
— Arun Bothra ???????? (@arunbothra) March 16, 2022
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर अब आपकी खैर नहीं! घर वाले नाराज होंगे 2 घंटे की flight में खाली बैठे रहे! मटर नहीं छील सकते थे!'
ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर उनके 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां उनके पोस्ट फनी से लेकर इंटरेस्टिंग भी हैं.
शिल्पा शेट्टी का नया टॉक शो ‘Shape of You' लॉन्च, लॉन्चिंग इवेंट में दिखे कई सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं