बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) में युवाओं (Youth) के रहन-सहन से लेकर दो-पहिया गड़ियों (Two-Wheeled Vehicles) का स्वैग (Swag) अब सिर चढ़कर बोल रहा है. युवाओं में गाड़ियों का क्रेज पहले की तुलना में अब ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं, जो बाइक को मोडिफिकेशन (Bike Modified) कराकर सड़कों पर चलते अपना जलवा बिखेर रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो बाइक (Bike Riding) के नंबर प्लेट की जगह फिल्मी डायलॉग का लिखवाकर खुद को कूल (Cool) बनाने में लगे हैं. ऐसे ही एक बाइक पर सवार तीन युवाओं की तस्वीरें (Viral Pictures) इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे यूपी पुलिस (UP Police) के ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से शेयर किया गया है.
मैं ‘पाल' दो ‘पाल' का राइडर हूँ
— UP POLICE (@Uppolice) March 16, 2022
‘पाल' दो ‘पाल' मेरी कहानी है
‘पाल' दो ‘पाल' मेरी हस्ती है
‘पाल दो पाल' मेरी जवानी है ????
आप ‘पाल' साहब को कौन सा गाना डेडिकेट करना चाहेंगे?#तीनतिगाड़ाकामबिगाड़ा #बुरानामानोहोलीहै pic.twitter.com/q4ZZFCvrtk
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोशल मीडिया (social media) पर अक्सर कुछ तस्वीरें देखकर आप भी हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे. इन्हीं में से कुछ तस्वीरें आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरेया जिले (Auraiya District) की बताई जा रही हैं. इन वायरल तस्वीरों में तीन युवक बिना हेलमेट पहने एक बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा है, 'बोल देना पाल साहब आए थे' युवकों ने अपना भौकाल सेट करने के लिए अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह अजीबोगरीब वाक्य लिखवा लिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा युवाओं ने बाइक में लाउड साइलेंसर भी लगाया था, ताकि जहां से सवारी निकले जलवा बरकरार रहे.
अब मुंबई पुलिस पर चढ़ा Pushpa का फीवर, श्रीवल्ली सॉन्ग पर बैंड ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
बिना हेलमेट बाइक पर सवार स्वैग दिखाते इन युवकों की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से शेयर करते हुए यूपी पुलिस (UP Police) ने लिखा, मैं 'पाल' दो 'पाल का राइडर हूं, 'पाल' दो 'पाल' मेरी कहानी है,
'पाल' दो 'पाल' मेरी हस्ती है, 'पाल' दो 'पाल' मेरी जवानी है. आप 'पाल' साहब को कौन सा गाना डेडिकेट करना चाहेंगे?'
#तीनतिगाड़ाकामबिगाड़ा #बुरानामानोहोलीहै
आज @auraiyapolice की नज़र एक मोटर साइकिल पर पड़ी जिस पर लिखा हुआ था “बोल देना पाल साहब आए थे “ उस पर बैठे युवको को यह नही पता था की पाल साहब की यह सवारी आयी तो सही लेकिन जा नही पाएगी ! यह तो वही बात हो गयी-“राह में चलते मुलाक़ात हो गयी जिससे डरते थे वही बात हो गयी”।@Uppolice pic.twitter.com/hsdpeLQXRr
— ABHISHEK VERMA I.P.S (@vermaabhishek25) March 15, 2022
इन तस्वीरों को यूपी पुलिस (UP Police) के साथ-साथ आईपीएस अधिकारी अभिषेक वर्मा ने भी अपने ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से शेयर किया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, 'आज @auraiyapolice की नज़र एक मोटर साइकिल पर पड़ी, जिस पर लिखा हुआ था 'बोल देना पाल साहब आए थे' उस पर बैठे युवकों को यह नहीं पता था कि पाल साहब की यह सवारी आयी तो सही, लेकिन जा नहीं पाएगी! यह तो वही बात हो गयी-'राह में चलते मुलाक़ात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई' @Uppolice.
शिल्पा शेट्टी का नया टॉक शो ‘Shape of You' लॉन्च, लॉन्चिंग इवेंट में दिखे कई सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं