IPL 2021 Rajasthan Royals Vs Punjab Kings: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (RR Vs PBKS) के बीच मुकाबला खेला गया. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 119 रन की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन राजस्थान को जीत नहीं दिला पाए. एक तरफ विकेट गिर रहे थे, तो वहीं सैमसन (Sanju Samson) ताबड़तोड़ चौके-छक्के जड़ रहे थे. उनके अलावा अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की भी खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने राजस्थान के तीन विकेट झटके और पंजाब को जीत दिलाई. पंजाब की तरफ से जाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) ने भी शानदार अंदाज में जोस बटलर (Jos Buttler) को बोल्ड मारा. उन्होंने यॉर्कर डाल बोल्ड किया, तो इंग्लिश बल्लेबाज देखते रह गया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा राजस्थान 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 70 रन बना चुका था. संजू सैमसन और जोस बटलर क्रीज पर थे. जाय रिचर्डसन 8वां ओवर करने आए. उन्होंने जोस बटलर को यॉर्कर गेंद डाली, जिसको वो खेल नहीं पाए और बोल्ड हो गए. आउट करने के बाद रिचर्डसन ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
— Cricsphere (@Cricsphere) April 12, 2021
संजू सैमसन के करियर के तीसरे और इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को बड़े स्कोर वाले रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स के हाथों चार रन से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल के 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन और दीपक हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 221 रन बनाए. राहुल ने क्रिस गेल (40) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी.
इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल कप्तानी पदार्पण में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी. सैमसन के अलावा रॉयल्स का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं