ग्राउंड पर धोनी नहीं साक्षी के फैन को देखा गया.
- ग्राउंड पर धोनी नहीं साक्षी के फैन को देखा गया.
- सभी के सामने फैन ने शेयर की दिल की बात.
- सोशल मीडिया पर साक्षी के एक फैन की तस्वीर काफी वायरल हो रही है.
IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब का मैच हुआ. जिसमें धोनी का बल्ला चला नहीं बल्कि गरजा. मैन ऑफ द मैच क्रिस गेल रहे, लेकिन चर्चाएं धोनी की हो रही हैं. उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेली. यही नहीं आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का भी जड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स 4 रन से मुकाबला हार गई लेकिन धोनी की पारी ने सभी को हैरान कर दिया. मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या भी हुआ. हर बार की तरह इस बार भी धोनी को सपोर्ट करने उनकी पत्नी साक्षी भी पहुंची थीं. ग्राउंड पर धोनी नहीं साक्षी के फैन को देखा गया.
IPL 2018: धोनी लगा रहे थे छक्के तो दूसरी तरफ जीवा कर रही थीं डांस, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर साक्षी के एक फैन की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. जिसमें वो एक बोर्ड लेकर खड़े हैं और अपने दिल की बात सभी के सामने शेयर कर रहे हैं. कार्ड बोर्ड पर लिखा था- ''माफ करना माही भाई, आई लव यू साक्षी धोनी.'' इस तस्वीर के साथ साक्षी की वो फोटो वायरल हो रही है. जब वो मैच देखने पहुंची थीं. चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला मोहाली में खेल गया था.
IPL 2018: जीता पंजाब लेकिन हीरो बने MS Dhoni, फैन्स बोले- माही जिंदा है
क्रिस गेल (63 रन, 33 गेंद, सात चौके और चार छक्के) की तूफानी पारी और पहले विकेट के लिए लोकेश राहुल (37रन) के साथ हुई उनकी 96 रन की साझेदारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने आज आईपीएल 2018 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को चार रन से हरा दिया. पीसीए मोहाली स्टेडियम में हुए इस मैच में चेन्नई के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन बनाए.
IPL 2018: मां ने मूंगफली बेचकर Chris Gayle को बनाया क्रिकेट का सबसे खतरनाक खिलाड़ी
जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स भरसक प्रयास के बावजूद 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन ही बना पाई. चेन्नई इस मैच में हारी जरूर लेकिन उसके कप्तान एमएस धोनी ने मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद नाबाद 79 रन (44 गेंद, 6 चौके और पांच छक्के) की पारी खेलकर क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया. चेन्नई के लिए धोनी के अलावा अंबाती रायुडू ने 49 रनों की पारी खेली.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL 2018, MS Dhoni, Sakshi Dhoni, MS Dhoni Wife, Chennai Super Kings