विज्ञापन

बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में दिए ऐसे गिफ्ट, देख सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

ऑफिस में तारीफ मिलना आजकल भी बड़ी बात मानी जाती है, लेकिन इंदौर के एक स्टार्टअप में मेहनत का सिला कुछ अलग ही अंदाज में मिला. चार कर्मचारी, चार चाबियां और सामने खड़ी चमचमाती कारें. वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर वाहवाही की बौछार हो गई और लोग अपनी कंपनियों पर तंज कसने लगे.

बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में दिए ऐसे गिफ्ट, देख सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
बॉस ने अपने स्टार कर्मियों को तोहफे में दी नई EV कारें, लोग बोले- मेरी कंपनी बोल रही है AI है

EV Car Gift To Employees: इंदौर से वायरल हो रहे वीडियो में Innoveg नाम के स्टार्टअप के फाउंडर अंकित बारबेटा अपने चार स्टार कर्मचारियों को ब्रांड न्यू टाटा नेक्सन EV गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अंकित चार कार की चाबियां हाथ में लेकर कर्मचारियों को योद्धा कहते हैं और एक-एक कर उन्हें चाबी चुनने को कहते हैं. जैसे ही कार अनलॉक होती है, ऑफिस तालियों और खुशियों से गूंज उठता है.

ये भी पढ़ें:- जेली जैसा रोबोट...जो बिजली से बदल लेता है अपना जिस्म!

क्या करती है ये कंपनी (What the startup does)

Innoveg एक एग्री इनोवेशन स्टार्टअप है, जो खेती को बेहतर बनाने के लिए रिसर्च और नई तकनीकों पर काम करता है. अंकित बारबेटा का कहना है कि कंपनी की असली ताकत उसके लोग हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बॉस होना पहचान है, लेकिन अपनों के लिए जीना किस्मत.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन (How social media reacted)

वीडियो को अब तक करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है और 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजे ले रहे हैं. किसी ने लिखा सर नौकरी के लिए कब अप्लाई करें, तो किसी ने तंज कसा मेरी कंपनी बोल रही है AI है. कई यूजर्स ने इसे मेहनत का फल बताया और ऐसे बॉस को सलाम किया. आज के दौर में जब स्टार्टअप कल्चर में बर्नआउट और प्रेशर की बातें होती हैं, ऐसे उदाहरण दिखाते हैं कि कर्मचारियों की कद्र कैसे की जा सकती है. ये वीडियो सिर्फ गिफ्ट का नहीं, भरोसे और इंसानियत का पैगाम भी देता है.

ये भी पढ़ें:- शादी की तलाश में एक्सेल शीट बना बैठा दूल्हा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EV Car Gift To Employees, Indore Startup News, Tata Nexon EV Gift, Startup Founder Viral Video, Employee Reward India, Innoveg Founder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com