विज्ञापन

टिकट बुक कर रहा था बंदा...IndiGo से मिला भयंकर डिस्काउंट ऑफर, देख लोग बोले- क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का?

सोचिए आप टिकट बुक करें, डिस्काउंट कोड लगाएं, दिल में थोड़ी राहत की उम्मीद हो और स्क्रीन पर मैसेज आए...मुबारक हो, आपने जीरो रुपये बचाए. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर ठहाकों की बारिश शुरू हो गई.

टिकट बुक कर रहा था बंदा...IndiGo से मिला भयंकर डिस्काउंट ऑफर, देख लोग बोले- क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का?
IndiGo का डिस्काउंट ऑफर देख हक्का-बक्का रह गया यात्री, देख हंस-हंसकर हो जाएगा बुरा हाल

Discount On Indigo: टिकट बुक करते वक्त दिल में ख्वाहिश होती है कि कुछ तो बचत हो जाए, लेकिन जब स्क्रीन पर चमकता है 'मुबारक हो, आपने ₹0 बचाए' तो इंसान पहले दो सेकंड चुप रहता है, फिर खुद पर ही हंसी आ जाती है. बस यही वाकया अब सोशल मीडिया पर लोगों को गुदगुदा रहा है.

ये भी पढ़ें:-क्रिकेट टूर्नामेंट में ना ट्रॉफी, ना कैश...खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में मिला देसी मुर्गा

डिस्काउंट मिला, लेकिन रकम शून्य (Discount Applied, But Savings Zero)

एक यात्री ने सीधे IndiGo की वेबसाइट से फ्लाइट टिकट बुक किया. बुकिंग के दौरान उसे FLYMORE नाम का Promo Code मिला. उम्मीद थी कि कुछ न कुछ बचत जरूर होगी, लेकिन कोड अप्लाई करते ही स्क्रीन पर मैसेज आया 'बधाई हो! आपने ₹0.0 बचाए.' यात्री ने इस अजीबोगरीब ऑफर का स्क्रीनशॉट लेकर एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया. पोस्ट को @AmitAgarwal22 नाम के यूजर ने शेयर करते हुए तंज में एयरलाइन को धन्यवाद भी कह दिया.

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन (Funny Reactions on Social Media)

पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने दिलचस्प कमेंट्स की झड़ी लगा दी. किसी ने लिखा, 'क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का?' तो किसी ने कहा, 'ऑफर है या मजाक?' खास बात यह रही कि IndiGo ने भी जवाब दिया और लिखा कि उन्हें चिंता है, वे मामले को जांचेंगे और यात्री से PNR डिटेल्स मांगी. 

ये भी पढ़ें:-अब ऊंटों के पास भी होगा पासपोर्ट! वजह चौंकाने वाली है...आखिर इस नए फैसले की क्या है वजह?

ऑनलाइन शॉपिंग और Flight Booking के दौर में Discount Offer लोगों को आकर्षित करते हैं. ऐसे में जीरो रुपये की बचत वाला मैसेज यूजर्स के भरोसे पर सवाल खड़ा करता है, भले ही मामला तकनीकी गड़बड़ी ही क्यों न हो. यह वाकया भले ही मजेदार हो, लेकिन कंपनियों के लिए याद दिलाता है कि हर ऑफर साफ और भरोसेमंद होना चाहिए. वरना सोशल मीडिया की अदालत में फैसला तुरंत हो जाता है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com