विज्ञापन

'मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है'...13 हजार की शॉपिंग ने बदल दी किस्मत, भारतीय महिला ने दुबई में जीता अपना घर

27 साल की आयशा अमीर ने शॉपिंग के बदले दुबई में एक फ्री स्टूडियो अपार्टमेंट जीता है. अब, उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

'मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है'...13 हजार की शॉपिंग ने बदल दी किस्मत, भारतीय महिला ने दुबई में जीता अपना घर
शॉपिंग करने गई थी, घर की मालकिन बनकर लौटी, भारतीय महिला की कहानी हुई वायरल
(P.C- Unsplash)

जरा सोचिए, आप अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए शॉपिंग करने जाते हैं. आप सामान खरीदते हैं और घर वापस लौट आते हैं. अब, कुछ दिनों बाद आपको पता चलता है कि उस शॉपिंग के बदले आपको एक घर गिफ्त में मिल रहा है, यही नहीं ये घर दुबाई है. जाहिर है इस तरह की बात पर यकीन करना हर किसी के लिए थोड़ा मुश्किल ही होगा. सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी जैसा लग सकता है, लेकिन दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला के साथ सच में ऐसा हुआ है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

सिर्फ 13 हजार की खरीदारी और करोड़ों का तोहफा

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल रूप से केरल की रहने वाली आयशा अमीर, दुबई में रहती हैं. आयशा की उम्र 27 साल है. हाल ही में वे दुबई के एक शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने गई थीं.  यहां उन्हें 'Win Your Home in Dubai' नाम के एक अभियान के बारे में पता चला. मॉल में जगह-जगह इसके पोस्टर लगे हुए थे और सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार चल रहा था. आयशा के पति ने उन्हें इस ड्रॉ में हिस्सा लेने की सलाह दी. पति के कहने पर उन्होंने ड्रॉ में अपनी एंट्री दर्ज करा दी. इसके बाद उन्होंने शॉपिंग खत्म की और अपने घर वापस लौट आईं. लेकिन कुछ दिनों बाद अचानक उनके पास एक फोन कॉल आया.

फोन आया तो लगा स्कैम है

आयशा ने बताया कि फोन पर उन्हें बताया गया कि उन्होंने एक स्टूडियो अपार्टमेंट जीत लिया है. यह सुनकर उन्हें बिल्कुल यकीन नहीं हुआ. उन्हें लगा कि शायद कोई धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में उन्होंने इस फोन कॉल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. हालांकि, बाद में आयोजकों ने उन्हें ईमेल भेजा और पूरी जानकारी दी. तब जाकर उन्हें भरोसा हुआ कि उन्होंने सच में एक घर जीत लिया है.

आयशा ने बताया कि उनकी शादी पिछले साल हुई थी. वो और उनके पति अपना घर खरीदने के बारे में सोच रहे थे. हालांकि, कुछ परिस्थितियों के कारण उन्होंने फिलहाल यह फैसला टाल दिया था. ऐसे में उनको ये गिफ्ट मिलना किसी सपने से कम नहीं था. आयशा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इतनी बड़ी विजेता बन जाएंगी.

क्या है 'Win Your Home in Dubai' स्कीम?

रिपोर्ट के मुताबिक, ये स्कीम दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टैब्लिशमेंट (DFRE) और दुबई चैंबर्स द्वारा शुरू की गई है. इसमें रियल एस्टेट कंपनी Binghatti लोगों को 12 स्टूडियो अपार्टमेंट दे रही है. इस ड्रॉ का पार्ट बनने के लिए लोगों को सहभागी स्टोर से कम से कम 500 दिरहम (करीब 13 हजार) की खरीदारी करनी होती है. इसके बाद QR कोड स्कैन कर बिल अपलोड करना होता है. बस इतना कर वे 'Win Your Home in Dubai' अभियान में शामिल हो जाते हैं. हर हफ्ते एक विजेता चुना जाता है. अब, इस अभियान के तहत आखिरी अपार्टमेंट विजेता के नाम की घोषणा 30 अगस्त को की जाएगी.

ये भी पढ़ें:-पैराग्लाइडिंग या 'मौत' का खेल, 4 घंटे तक हवा में लटका रहा शख्स, VIDEO देख अटक जाएंगी सांसें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com