विज्ञापन

गले में मूंगफली फंसने से 3 साल के बच्चे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

बच्चा घर पर नमकीन खा रहा था. लेकिन एक मूंगफली फंसने के बाद उसका दम घुटने लगा. इसके बाद बच्चे की मौत हो गई.

गले में मूंगफली फंसने से 3 साल के बच्चे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
प्रतीकात्मक तस्वीर

केरल के मल्लपुरम में एक बच्चे की बेकरी स्नैक से दम घुटने से मौत हो गई. तीन साल के इस बच्चे ने नमकीन खाया था. इसे खाते ही नमकीन का मूंगफली उसके गले में जाकर फंस गया. इसके बाद बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी. 

बच्चे का नाम मुहम्मद रिज़ान था. वह कुन्नुमपुरम के पास चेंगानी के करट्टालुंगल में रहने वाले वेल्लक्कडन मुनीर-फरसीना कपल का बेटा था. यह घटना सोमवार सुबह हुई. नाश्ता करने के बाद, बच्चा घर पर नमकीन खा रहा था, तभी उसमें से एक मूंगफली गलती से उसके गले में फंस गई.

हालांकि सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे तुरंत कुन्नुमपुरम के एक हॉस्पिटल ले जाया गया और उसे एक्सपर्ट मेडिकल केयर दी गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

मशहूर पीडियाट्रिशियन मोहिनी यादव ने इस विषय पर डिटेल में बताया है. वो कहती हैं सबसे पहले पैनिक न करें. अगर बच्चा खाना खाते समय अचानक खांसने लगे, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

मोहिनी यादव कहती हैं, "ऐसी स्थिति में बच्चे को खांसने देना चाहिए. खांसी शरीर का नेचुरल रिफ्लेक्स है और कई बार इसी से गले में अटकी चीज खुद ही बाहर निकल जाती है. इस दौरान बच्चे के मुंह में उंगली डालने या जबरदस्ती कुछ निकालने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे चीज और अंदर जा सकती है."

अगर बच्चा अचानक खांसना, रोना या हिलना-डुलना बंद कर दे, सांस लेने में दिक्कत होने लगे या उसका शरीर नीला या बहुत लाल पड़ने लगे, तो यह इमरजेंसी की स्थिति है. ऐसे में तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास जल्द से जल्द पहुंचे. ऐसा मौके पर समय गंवाना व्यर्थ होता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में डॉक्टर की हत्या, अपार्टमेंट में चाकू घोंप मार डाला; पत्नी पर लग रहे आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Death Children, Kerela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com