विज्ञापन

अमेरिका में ऐसा होता है मिडिल क्लास का घर? भारतीय महिला ने दिखाया 5 करोड़ का आलीशान बंगला, छिड़ गई बहस!

सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के कनेक्टिकट में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने 1 एकड़ से बड़े घर की झलक दिखाते हुए उसे मिडिल क्लास फैमली का मकान बता रही है. देखें वीडियो.

अमेरिका में ऐसा होता है मिडिल क्लास का घर? भारतीय महिला ने दिखाया 5 करोड़ का आलीशान बंगला, छिड़ गई बहस!
1 एकड़ में फैला 2200 वर्ग फुट का घर, अमेरिका में मिडिल क्लास हाउस टूर का वीडियो हुआ वायरल
Photo Source:sonalbisla

Middle Class House In America: करीब 6 साल पहले अमेरिका शिफ्ट हुईं सोनल चौधरी नाम की एक भारतीय महिला ने अपने घर का एक शानदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो अपना बड़ा सा फ्रंट यार्ड, गैरेज, जिम रूम और बैकयार्ड दिखाती नजर आ रही हैं. सोनल ने बताया कि, उन्होंने साल 2023 में इस घर को करीब 4.4 लाख डॉलर यानी लगभग 4 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसकी कीमत अब 5 से 6 करोड़ रुपये के आसपास है.

ये भी पढ़ें:-लोहे के फ्रेम में बुरी तरह फंसा सांड...घंटों तक तड़पता रहा, इस तरह लोगों ने बचाई जान

अमेरिका के 1 एकड़ वाले आलीशान घर की वायरल झलक

सोनल के मुताबिक, 2200 स्क्वायर फीट में बने इस घर के आसपास काफी खुली जगह है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है. उन्होंने बताया कि अमेरिका की ज्यादातर आबादी शहरों के बजाए सबर्ब्स यानी बाहरी इलाकों में रहती है. यहां के मकान कंक्रीट की जगह लकड़ी से बनाए जाते हैं. घर में एक सनरूम और चिमनी वाला पोर्च भी है, जो सर्दियों में काम आता है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच छिड़ी बहस

सोनल चौधरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो मिडिल क्लास फैमिली का मकान दिखा रही हैं. इस वीडियो को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं वीडियो को अब तक 2.4 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके कुछ यूजर्स ने तो इसे मुंबई और बेंगलुरु के प्रॉपर्टी रेट्स से जोड़कर तक देख लिया. एक यूजर ने लिखा कि, 'मुंबई में 5-6 करोड़ में सिर्फ 3-4 BHK ही मिल पाता है'. वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि, '1 एकड़ में फैले इतने बड़े घर को मिडिल क्लास कैसे कहा जा सकता है.'

ये भी पढ़ें:-कभी देखी है 29 उंगलियों वाली बिल्ली, 24 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर...रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Woman Abroad, US House Tour, Middle Class Housing, America, Viral House Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com