विज्ञापन

लड़की के कपड़े पहनकर 2 घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर घूमा युवक, बोला- 'हर किसी ने मेरा पीछा किया'

पिछले साल महिला सुरक्षा के मामले में दिल्ली 31 शहरों की लिस्ट में 28वें नंबर पर थी. 1 साल बाद हालात कितने बदले यही देखने के लिए इस युवक ने यह सोशल एक्सपेरिमेंट किया था.

लड़की के कपड़े पहनकर 2 घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर घूमा युवक, बोला- 'हर किसी ने मेरा पीछा किया'
लड़की बनकर दिल्ली घूमने निकले लड़के का कहना है कि उसका हर समय कोई ना कोई पीछा करता रहा.
Instagram@bejaintle

Viral Video: भारत की राजधानी दिल्ली में रात के समय लड़कियां कितनी सेफ हैं, ये जानने के लिए एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर लड़की की ड्रेस पहनकर सड़कों पर निकल गया. करीब 2 घंटे तक अकेले स्कूटी से इधर-उधर घूमने के बाद जब उसने अपना एक्सपीरियंस बताया तो सब लोग शौक रह गए. युवक ने बताया कि इन 2 घंटों में उसे साइकिल वाले से लेकर कार वाले तक ने छेड़ा. कोई सिर्फ घूर कर निकल गया तो कोई पीछा करने लगा. जबकि कुछ बार-बार उसे ओवरटेक करके साइड में बाइक रोक-रोक कर घूरने लगे. ये सब उसके साथ ऐसी जगहों पर हुआ, जो बिल्कुल भी सुनसान नहीं थीं.

'कैमरा देखकर रुका ऑटो ड्राइवर'

इस पूरी घटना को युवक के दोस्तों ने अपने कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में bejaintle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया गया. करीब 1 मिनट के इस वीडियो में युवक को गुलाबी रंग की ड्रेस पहनकर मेकअप करवाते और फिर सफेद रंग की स्कूटी से बाहर घूमते हुए देखा जा सकता है. इसमें यह भी दिख रहा है कि किस तरह एक ऑटो वाला युवक कैमरा देखकर रुक जाता है, जबकि दूसरे ऑटो में उसका दोस्त लगातार युवक को महिला समझकर उसका पीछा करता रहता है. हालांकि इस वीडियो में युवक ने किसी भी शक्ल नहीं दिखाई है और ना ही उस एग्जैक्ट लोकेशन के बारे में बताया है जहां उसके साथ ये घटना हुई है. फिर भी यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

17 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही 48 घंटे से कम समय में इस वीडियो पर 17 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और ये आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक महिला ने इस वीडियो को बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, 'जरा सोचिए, लड़कियों के लिए हर दिन इसका सामना करना कितना मुश्किल होता होगा.'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमने भी आपको देखा और सोचा कि स्कूटर पर सवार वे दो लोग आपको परेशान कर रहे हैं, क्योंकि वे अपने फोन पर आपका वीडियो बना रहे थे. मैं और मेरा दोस्त यह देखने के लिए धीमे हुए कि सब ठीक है या नहीं. हालांकि, जब आप रुके और पेट्रोल पंप के पास उनसे बातचीत करने लगे, तो हमने सोचा कि वे आपके दोस्त हैं और आगे बढ़ गए.'

एक अन्य महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए लिखा, 'इन्हीं सब हरकतों की वजह से मेरे पेरेंट्स अकेले कहीं बाहर नहीं भेजते.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'यह देखकर बहुत दुख हुआ और शर्म आ रही है कि हमारे देश में लड़कियां अभी तक सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं.'

महिला सेफ्टी के मामले में दिल्ली नीचे से चौथे नंबर पर

राष्ट्रीय महिला आयोग की अगस्त 2025 में आई नारी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सुरक्षा के मामले में दिल्ली देश के 31 प्रमुख शहरों में नीचे से चौथे (28वें) नंबर पर है. यहां की स्थिति इतनी चिंताजनक है कि रात के समय करीब 35% महिलाएं बाहर निकलने में डर महसूस करती हैं. इसके अलावा, दिल्ली के पब्लिक स्पेस पर 12% महिलाओं को छेड़छाड़ और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, जो कि पूरे देश के औसत 7% से लगभग दोगुना है.

ये भी पढ़ें:- 'साउथ घूमकर समझ आया नार्थ इंडिया कितना पीछे है', दिल्ली के युवक का बयान सुन इंटरनेट यूजर्स ने लगाई क्लास

ये भी पढ़ें:- बिस्तर लगाने से लेकर कपड़े समेटने तक, बिना कुछ सिखाए आपके घर का हर उबाऊ काम खुद कर देगा Helix 2.5 रोबोट

यह वीडियो भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR, Women Safety, Social Experiment, Viral Video, Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com