Breaking News & LIVE Updates:सरकार ने EPFO पर बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत वेतन सीमा पहले 15,000 रुपए थी, जिसे अब बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया है. प्राइवेट सेक्टर में औसत वेतन 23,000 रुपए है.
इसके साथ ही, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया दूसरा टी20 मैच 7 विकेट से अपने नाम किया. अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है. वहीं, UPI पेमेंट अब फ्री पूरी तरह से फ्री नहीं रहा. 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लिया जाएगा. 3,000 रुपये के ट्रांजैक्शन पर 12 रुपये, 10,000 रुपये पर 40 रुपये और 75 हजार या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर मैक्सिमम चार्ज 300 रुपये लगेंगे.
इसके अलावा, सऊदी अरब और यमन अब मिडिल ईस्ट की जंग के केंद्र बन गए हैं. हमलों में इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का की पवित्रता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है. सऊदी का दावा है कि मक्का पर हमला करने की कोशिश की गई है जबकि हूती इससे इनकार कर रहे हैं.
LIVE UPDATES
TMC के दोनों गुटों को चुनाव आयोग का बुलावा, कल दिल्ली में होगी अलग-अलग सुनवाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को गुरुवार को नई दिल्ली बुलाया है. रिताब्रत बनर्जी गुट की सुनवाई 3 बजे और ममता बनर्जी गुट की 4 बजे होगी.
UPI पर MDR को लेकर कांग्रेस घिरी, संसदीय समिति में समर्थन का दावा
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने के मुद्दे पर सरकार ने कांग्रेस को घेरा है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, 2026 में वित्त संबंधी संसदीय समिति ने स्तरीय एमडीआर व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की थी. उस बैठक में मौजूद कांग्रेस सांसदों ने कोई असहमति दर्ज नहीं कराई थी. अब राहुल गांधी के विरोध पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
यूपी चुनाव से पहले संघ-भाजपा की बैठक में जमीनी फीडबैक और रणनीति पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर लखनऊ के बंथरा स्थित रिसॉर्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई. बैठक में जमीनी फीडबैक, संगठनात्मक समन्वय, प्रांतवार रोडमैप और आगामी अभियानों पर चर्चा हुई. इसमें संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर असम में जलेंगे दीये, हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से की खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर असम में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के लोगों से घरों, मंदिरों, नामघरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर दीये या मोमबत्तियां जलाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना का प्रतीक होगा.
सरमा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश और असम दोनों को विकास की नई गति मिली है.
मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
मक्का के पास हुए ड्रोन हमले पर भारत ने गहरी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभुता पर हुए हमलों और आम लोगों की जान व बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों की निंदा करता है. उन्होंने कहा कि मक्का का धार्मिक महत्व देखते हुए यह घटना और भी चिंताजनक है. भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है.
Our response to media queries regarding the drone attack near Makkah ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 16, 2026
🔗 https://t.co/l3qVpApFa3 pic.twitter.com/2bXH7fzijo
UPI पर MDR को लेकर सरकार का संकेत, सिर्फ 4% लेनदेन पर लगेगा शुल्क
यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाने के फैसले को लेकर सूत्रों ने कहा है कि यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है. केवल 4 प्रतिशत लेनदेन पर ही एमडीआर लागू होगा. आम लोगों पर इसका असर नहीं पड़ेगा और इस फैसले पर दोबारा विचार नहीं होगा.
गोरखपुर में सीएम योगी ने 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
#WATCH गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास तथा कल्याण मण्डपम् के उद्घाटन समारोह में कहा, "जब अच्छे लोग चुने जाते हैं तो अच्छा परिणाम भी इसी रूप में आता है। आज से कुछ महीने पहले इस क्षेत्र में 1.5 या 2 मीटर का गड्डा… pic.twitter.com/5srydPf97y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2026
EPFO का बड़ा फैसला: अब 25 हजार रुपये तक वेतन वालों को मिलेगा फायदा
EPFO के तहत वेतन सीमा पहले 15,000 रुपए थी, जिसे अब बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया है। प्राइवेट सेक्टर में औसत वेतन 23,000 रुपए है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि 25,000 रुपए की वेतन सीमा विश्वकर्मा जयंती (17 सितंबर) से लागू होगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2026
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/Ua9BizKLIa
LIVE: विनोद तावडे का फिर एक बार यूपी दौरा
बीजेपी नेता विनोद तावड़े 22 सितंबर तक यूपी के दौरे पर रहेंगे. इलेक्शन मोड पर बीजेपी लगातार बड़ी बैठके कर रही है. इस दौरान, प्रभारियों के दौरे भी हो रहे हैं.
Bihar Flood: बिहार बाढ़ का जायजा लेंगे शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार में बाढ़ के हालात का जायजा लेंगे. बिहार सरकार के मंत्री शैलेंद्र कुमार ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि पीएम के आदेश पर केंद्रीय टीम बिहार आ रही है और रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपेगी. आकलन के बाद केंद्र सरकार बिहार को मदद देगी.
इसके साथ ही, बिहार को बाढ़ मुक्त करने की योजना पर काम होगा. शिवराज सिंह कई जिलों में हालात देखेंगे और किसानों से मिलेंगे. कृषि मंत्रालय फसलों के नुकसान का आकलन करेगा. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ में भी विपक्ष राजनीति कर रहा है, जबकि डबल इंजन सरकार लोगों के साथ है.
(इनपुट- रमन राय)
Delhi Crime: राजधानी में माचिस को लेकर खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक की मौत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में माचिस पर शुरू हुई बात पर कहासुनी शुरू हुई और फिर यह बड़े विवाद में तब्दील हो गई. मामला इतना बढ़ा कि खूनी झड़प में बदल गया. मामला केशवपुरम के कन्हैया नगर इलाके का है. कन्हैया नगर इलाके में माचिस की डिब्बी को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर खूनी झड़प में बदल गया. चाकूबाजी में 30 साल के भवानी की मौत हो गई. इसके साथ ही, 32 साल के आशा राम को भी चाकू लगी है. उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया और ट्रीटमेंट के बाद छुट्टी दी गई.
America LIVE News: भारत सहित कई देशों पर 100 फीसदी टैरिफ वाले विधेयक पर आज फाइनल वोटिंग
अमेरिकी सदन में एक विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया गया, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने के लिए भारत और अन्य देशों पर 100% टैरिफ लगाने और ईरान पर मौजूदा प्रतिबंधों को बढ़ाने के लिए अधिकृत करेगा. यह प्रस्तावित कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल-गैस खरीदने वाले भारत सहित कई देशों पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार देगा.