विज्ञापन

सरकार बिना गारंटी दे रही 300000 रुपये का लोन... 5 प्रतिशत का ब्याज, जानें कौन और कैसे ले सकता है लाभ

सरकार 3 लाख रुपये का लोन बिना किसी तरह के गारंटी पर दे देती है. वहीं लोन पर लिये जाने वाले ब्याज पर भी रियायत देती है.

सरकार बिना गारंटी दे रही 300000 रुपये का लोन... 5 प्रतिशत का ब्याज, जानें कौन और कैसे ले सकता है लाभ
सरकार बिना गारंटी देती है 3 लाख रुपये का लोन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

आर्थिक तंगी की वजह से अगर आप अपना कारोबार शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए ऐसी स्कीम है, जिसमें सरकार आपको खुद मदद करेगी. अगर आप में हुनर है और आप उस हुनर को कारोबार में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो केंद्र सरकार आपकी मदद करेगी. केंद्र सरकार ऐसे लोगों को बिना गारंटी 300000 (3 Lakh) रुपये की लोन देती है. इसके जरिए आप अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं. इतना ही नहीं इस लोन पर सरकार ब्याज पर सब्सिडी भी देती है. जिससे आपको लोन को चुकाना भी आसान होता है.

केंद्र सरकार की इस योजना का नाम है पीएम विश्वकर्मा योजना, जिसे सरकार 3 साल से चला रही है. इसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को लोन दिया जाता है. इस योजना में 18 व्यवसायों को शामिल किया गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को मदद मिलती है.

पीएम विश्वकर्मा योजना में इन 18 व्यवसाय को मिलता है लाभ

बढ़ई, नाव निर्माता, अस्त्र निर्माता, लोहार, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, ताला बनाने वाला, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार और पत्थर तराशने वाला, पत्थर तोड़ने वाला, चमड़े का काम करने वाला, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाला / कॉयर बुनकर, पारंपरिक गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई, माला बनाने वाला, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला पीएम विश्वकर्मा योजना में शामिल हैं.

दो चरणों में मिलता है 3 लाख का लोन

विश्वकर्मा योजना के तहत सरकार 3 लाख रुपये का लोन दो स्टेप में दिया जाता है. पहले चरण में कारोबार शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है. जिसे 18 महीने में चुकाने होते हैं. इसके बाद कारोबार के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है. जिसे चुकाने के लिए 30 महीने का समय दिया जाता है.

लोन के अलावा इसमें 18 ट्रेड में स्किल्ड लोगों को मास्टर ट्रेनरों के जरिए ट्रेनिंग भी दी जाती है. इसमें ट्रेनिंग के साथ 500 रुपये स्टाइपेंड भी दिया जाता है.

ब्याज का क्या है प्रावधान

3 लाख रुपये के लोन पर विश्वकर्मा योजना में ब्याज पर सब्सिडी दी जाती है और इसके लिए महज 5 प्रतिशत ब्याज देना होता है. खास बात यह है कि लोन देने के लिए किसी तरह की गारंटी देने की जरूरत नहीं है.

लोन के लिए डॉक्यूमेंट और कैसे करें आवेदन

लोन के लिए आवेदन करने के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट देना जरूरी है. जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की कॉपी और वैध मोबाइल नंबर देना होता है. 

आवेदन करने के लिए 18 से 50 साल की उम्र होनी चाहिए. वहीं लोन के लिए आवेदन pmvishwakarma.gov.in वेबसाइट पर जाकर अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजा जाएगा. इसके बाद आवेदन को अच्छी तरह से पढ़ कर पूरा भरें और दस्तावेज अटैच कर सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ेंः 

कौन सा Home Loan होता है बेस्ट, फिक्स्ड, फ्लोटिंग या हाइब्रिड... जानें कौन सा चुनें

घर बनाने के लिए सरकार देगी 150000 रुपये और Loan पर 4 प्रतिशत की सब्सिडी, स्कीम में किसे और कैसे मिलेगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Vishwakarma Scheme, PM Vishwakarma Application, PM Vishwakarma 18 Trades List, Government Loan Schemes, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com