विज्ञापन

ड्यूल टाइम जोन से लेकर प्रीमियम डिजाइन तक… जानिए सलमान खान की इस 41 लाख की घड़ी में क्या है खास

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में मशहूर लग्जरी वॉच ब्रांड Jacob & Co. के साथ मिलकर एक घड़ी लॉन्च की है. इस घड़ी की कीमत 41 लाख रुपये हैं. इसमे कई खास फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है.

ड्यूल टाइम जोन से लेकर प्रीमियम डिजाइन तक… जानिए सलमान खान की इस 41 लाख की घड़ी में क्या है खास
सलमान की इस लग्जरी घड़ी में क्या है खास?
Instagram/ @jacobandco

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं. 60 साल की उम्र में भी अभिनेता का स्टाइल हर किसी का दिल जीत लेता है. एक्टर को लग्जरी एक्सेसरीज का भी बेहद शौक है और उन्होंने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है. हाल ही में उन्होंने मशहूर लग्जरी वॉच ब्रांड Jacob & Co. के साथ मिलकर एक खास एडिशन घड़ी लॉन्च की है. ब्रांड ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान खान इस खास घड़ी की अनबॉक्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इस घड़ी का नाम 'The World Is Yours Dual Time Zone Salman Khan Edition' है. 

सलमान खान ने की अनबॉक्सिंग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान एक लग्जरी ब्लैक और ब्लू बॉक्स को खोलते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद वह बॉक्स को खोलते हैं और फिर मुस्कुराते हुए घड़ी को निहारते हैं. फिर घड़ी को दिखाते हुए अभिनेता कहते हैं यह सच में शानदार है, मुझे यह बहुत पसंद आई. इसके बाद वह घड़ी को पहन लेते हैं.

घड़ी में क्या है खास?

इस घड़ी में लग्जरी क्राफ्टमैनशिप देखने को मिलती है. इसमें Jacob & Co. का ग्लोबल डिजाइन है, लेकिन इसमें भारत और सलमान खान की पहचान से जुड़ी खास झलकियां भी शामिल की गई हैं. यह वॉटर-रेसिस्टेंट घड़ी स्टेनलेस स्टील से बनी है और इसमें सैफायर क्रिस्टल ग्लास लगाया गया है. घड़ी के डायल पर दुनिया का नक्शा बना हुआ है, जिसमें भारतीय तिरंगे से इंस्पायर्ड डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं. यही खासियत इसे और भी आकर्षक बनाती है. इसके अलावा, घड़ी में खूबसूरत नीले रंग का लेदर स्ट्रैप दिया गया है, जिसमें पिन बकल क्लैस्प लगा है, जिससे इसे सुरक्षित और आरामदायक तरीके से पहना जा सकता है.

ब्रांड के मुताबिक, यह खास घड़ी सलमान खान की लिगेसी और उनके पिता से प्रेरित है. घड़ी में इस्तेमाल किए गए केसरिया और हरे रंग के डिजाइन एलिमेंट भारत की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हैं. इसके साथ ही घड़ी में सलमान खान वाला टच देने के लिए डायल पर 6 बजे की जगह सलमान खान का नाम और S.K के अक्षर उकेरे गए हैं.

ड्यूल टाइम जोन फीचर और कीमत

इस घड़ी की सबसे खास बात इसका ड्यूल टाइम जोन फीचर है. इसमें दोनों टाइम जोन के घंटे और मिनट को अलग-अलग सेट किया जा सकता है. यह फीचर उनके लिए सुविधाजनक है जो अलग-अलग देशों और टाइम जोन वाली जगहों पर ट्रैवल करते हैं. यह घड़ी फिलहाल Ethos India पर उपलब्ध है और इसकी कीमत 41 लाख रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें: होठों का कालापन कैसे खत्म करें? होंठ पर क्या लगाने से होंठ गुलाबी हो जाते हैं, जान‍िए यहां

यह भी पढ़ें: अलसी और चावल से बनाएं होममेड सीरम, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, दमक जाएगी त्वचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Salman Khan, Luxury
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com