China Dark Tourism Trend: सोचिए क्या हो अगर आप बंद कमरे में खड़े हों और अचानक 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगें या अंडरग्राउंड पार्किंग में गले तक भर जाए. इन दिनों चीन में ये कोई रियल हादसा नहीं, बल्कि एक नया और एडवेंचर टूरिज्म का जरिया बन चुका है. आजकल के यूथ इस खौफनाक एक्सपीरियंस को फील करने के लिए अच्छी खासी रकम चुका रहे हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, चीन में तेजी से बढ़ता ये अजीबोगरीब ट्रेंड इन दिनों युवाओं में काफी फेमस हो रहा है. आलम ये है कि, अब हर दूसरा यूथ इस खौफनाक एक्सपीरियंस को फील करना चाहता है. इस ट्रेंड के जरिए युवा डर और खतरनाक स्थिति के बीच अपनी जान बचाने के गुर सीख रहे हैं.

Photo Credit: Photo: QQ.com
नकली आपदा का असली अहसास (Hangzhou disaster simulation centre)
दरअसल, पूर्वी चीन के हांगझू शहर में 'लविक्सिंग बेस' नाम का पहला इमर्सिव डिजास्टर सिमुलेशन सेंटर खुला है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. यहां एडल्ट 899 युआन यानी करीब 10 हजार रुपये देकर तूफानी हवाओं और अचानक आई बाढ़ का आर्टिफिशियल एक्सपीरियंस ले सकते हैं. इसके लिए यहां आने वाले लोगों को खास सूट पहनाए जाते हैं और सुरक्षा के पूरे इंतजाम होते हैं.
ये भी पढ़ें:-पहाड़ों पर 200 चक्कर लगाकर बुजुर्गों का सहारा बना ये शख्स, दूर विदेश में बैठे बच्चों की जगह बांट रहा खुशियां
गले तक पानी और घबराहट का एक्सपीरियंस (China dark tourism cost)
एक विजिटर शेयाओफेई के मुताबिक, जब अंडरग्राउंड पार्किंग में पानी उनके गले तक आ गया तो वो असली और नकली का फर्क ही भूल गईं. फ्लैश फ्लड के दौरान तेज बहाव के चलते वो एक खंभे से टकरा गए. इस दौरान साथ आए विदेशी पर्यटकों ने एक दूसरे की मदद करते हुए बाहर निकाला. इस सेंटर पर 2024 के आखिर से अब तक 1.6 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं.

Photo Credit: Photo: QQ.com
क्यों बढ़ रहा है यह नया ट्रेंड (Why This New Trend is Growing)
इस पर जानकारों का कहना है कि, रोजमर्रा की तनावभरी जिंदगी में अपनी कैपेसिटी साबित करने के लिए यूथ सेफ माहौल में खतरे से जूझना पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग ये सवाल भी उठा रहे हैं कि, क्या आपदा (Disaster) को एंटरटेनमेंट बनाना उन पीड़ित लोगों का मजाक नहीं है, जिन्होंने असल में सब कुछ खोया है?
ये भी पढ़ें:-भारत घूमने आई विदेशी महिला टूरिस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा एक्सपीरियंस, मुरीद हुए भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं