विज्ञापन

पहला ब्लैक होल बना रहस्य! 10,000 सूरज जितनी ऊर्जा उगल रहा 62 साल पुराना अंतरिक्ष का दानव, वैज्ञानिक भी हैरान

62 साल पहले खोजा गया ब्लैक होल Cygnus X-1 अब 10,000 सूरज जितनी ऊर्जा छोड़ रहा है. नई रिसर्च में इसके शक्तिशाली जेट्स और उनकी गति का खुलासा हुआ है, जो अंतरिक्ष विज्ञान के लिए बेहद अहम खोज मानी जा रही है.

पहला ब्लैक होल बना रहस्य! 10,000 सूरज जितनी ऊर्जा उगल रहा 62 साल पुराना अंतरिक्ष का दानव, वैज्ञानिक भी हैरान
अंतरिक्ष में ‘नाचती हुई आग’! इस ब्लैक होल की ताकत सुनकर उड़ जाएंगे होश

अंतरिक्ष हमेशा से रहस्यों से भरा रहा है, लेकिन कुछ खोजें ऐसी होती हैं जो वैज्ञानिकों को भी चौंका देती हैं. करीब 62 साल पहले खोजा गया पहला ब्लैक होल Cygnus X-1 एक बार फिर सुर्खियों में है. नई रिसर्च में पता चला है कि यह ब्लैक होल इतनी जबरदस्त ऊर्जा छोड़ रहा है, जो 10,000 सूरज के बराबर है.

वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक नई स्टडी में खुलासा किया है कि Cygnus X-1 से निकलने वाले जेट्स बेहद ताकतवर हैं. ये जेट्स अंतरिक्ष में लाखों प्रकाश वर्ष तक फैल सकते हैं और इतनी तेज़ी से चलते हैं कि इनकी गति प्रकाश की आधी, यानी करीब 1,50,000 किलोमीटर प्रति सेकंड तक पहुंच जाती है. इस रिसर्च को कर्टिन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने लीड किया है और इसे प्रतिष्ठित जर्नल Nature Astronomy में प्रकाशित किया गया है.

कैसे काम करता है यह ब्लैक होल?

जब कोई पदार्थ ब्लैक होल के करीब आता है, तो वह उसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति में फंस जाता है. इसी दौरान बहुत ज्यादा ऊर्जा निकलती है और जेट्स के रूप में बाहर जाती है. ये वही प्रक्रिया है, जिसकी भविष्यवाणी महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने सिद्धांतों में की थी. वैज्ञानिकों ने दुनिया भर के टेलीस्कोप्स के नेटवर्क का इस्तेमाल करके इन जेट्स को ऑब्ज़र्व किया. उन्होंने पाया कि ये जेट्स डांस करते हुए दिखाई देते हैं, क्योंकि पास के तारे से आने वाली तेज़ हवाएं इन्हें मोड़ देती हैं.

रिसर्च में क्या खास मिला?

इस स्टडी के मुख्य लेखक डॉ स्टीव प्रभु के अनुसार, ब्लैक होल में गिरने वाले पदार्थ से निकलने वाली कुल ऊर्जा का लगभग 10% हिस्सा इन जेट्स के जरिए बाहर निकल जाता है. यह बात पहले केवल थ्योरी में मानी जाती थी, लेकिन अब पहली बार इसे ऑब्ज़र्व करके साबित किया गया है.

ब्लैक होल की खासियत

- यह ब्लैक होल पृथ्वी से करीब 7,000 प्रकाश वर्ष दूर है
- इसका द्रव्यमान हमारे सूरज से लगभग 21 गुना ज्यादा है
- यह एक तारे HDE 226868 के साथ बाइनरी सिस्टम में है
- दोनों एक-दूसरे के चारों ओर हर 5.6 दिन में चक्कर लगाते हैं

क्यों है यह खोज महत्वपूर्ण?

Cygnus X-1 को 1971 में आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया गया था और तब से यह सबसे ज्यादा स्टडी किए गए ब्लैक होल्स में से एक है. नई खोज से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि ब्रह्मांड में ऊर्जा कैसे काम करती है और ब्लैक होल्स का असर कितना बड़ा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: टाइटैनिक डूबने की तारीख बनी डरावनी याद! उसी दिन म्यूज़ियम में घुसा पानी, ये संयोग है या कोई डरावना संकेत?

समुद्र से निकला 150 साल पुराना ‘रहस्य', बीच पर मिली 500 साल तक जीने वाली रहस्यमयी शार्क, वैज्ञानिक भी हैरान

विदेश से लौटे NRIs के लिए भारत में काम करना कितना मुश्किल है? महिला ने बताई असली सच्चाई

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cygnus X-1 Black Hole, Black Hole Jets Energy, Black Hole
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com