विज्ञापन

न बोलना है, न टाइप करना है, बस होंठ हिलाओ... ये जादुई चश्मा सबकुछ लिख देगा

दो युवाओं ने ऐसा AI चश्मा विकसित किया है जो चेहरे और होंठों की हल्के से हल्के मूवमेंट्स को पहचानकर उन्हें टेक्स्ट में बदल देता है. इस जादुई चश्मे की कीमत 699 डॉलर है

न बोलना है, न टाइप करना है, बस होंठ हिलाओ... ये जादुई चश्मा सबकुछ लिख देगा
ये जादुई चश्मा सबकुछ लिख देगा
X/@AarushYadav47

Viral News: भारत के 2 यंग एंटरप्रेन्योर ने ऐसा चश्मा बनाया है, जिसकी मदद से बिना बोले या बिना कुछ लिखे कंप्यूटर से बातचीत हो सकेगी. मतलब कंप्यूटर में कुछ भी लिखने के लिए न आवाज निकालकर बोलना है. न ही हाथ टाइप करना है. बस ये जादुई चश्मा आपके चेहरे पर होने वाले हल्के से मूवमेंट को पहचान करके उसे टेक्स्ट में बदल देगा. भारतीय एंटरप्रेन्योर की कंपनी ने वाई कॉम्बिनेटर और एफोर कैपिटल से प्री-सीड फंडिंग में 1.3 मिलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) जुटा लिए हैं. 

एक्स पर आरुष यादव ने किया पोस्ट

'द सबवोकल कंपनी' (The Subvocal Company) के को-फाउंडर और CEO आरुष यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि हमने YC और Afore Capital से 1.3 मिलियन डॉलर ((करीब 12 करोड़ रुपये)) जुटाए हैं, ताकि आपको भविष्य में कभी भी टाइप करने या बोलकर कुछ टाइप करने की ज़रूरत न पड़े. सैन फ्रांसिस्को स्थित The Subvocal Company रेडियो-फ्रीक्वेंसी सेंसिंग का इस्तेमाल करती है. यह तकनीक बिना आवाज़ निकाले बोलते समय चेहरे पर होने वाली सूक्ष्म हलचलों को पहचानती है और उन्हें तुरंत टेक्स्ट में बदल देती है. 

न कीबोर्ड, न माइक, न ही आवाज की जरूरत

आरुष यादव ने एक्स पर पोस्ट किए वीडियो में कहा कि टाइपिंग धीमी है, कंप्यूटर से बात करना अजीब लगता है. तो इन सब चीजों को हमने ठीक कर दिया है. ये बिना टच किए आपके जबड़े की मूवमेंट पकड़ लेते हैं और आपके साइलेंट मुंह हिलाने को 200 शब्द प्रति मिनट से भी तेज टाइपिंग में बदल देते हैं.  आरुष ने बताया कि न कीबोर्ड चाहिए, न माइक, न आवाज... बस मन में सोचो, हल्का सा होंठ हिलाओ, और टाइप हो गया. 

आरुष के साथ अर्नव कुमार भी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. भारतीय एंटरप्रेन्योर के अनुसार, यह नॉन-कॉन्टैक्ट सेंसिंग के ज़रिए आपकी बोलने वाली मांसपेशियों की गतिविधियों को ट्रैक करता है और बिना आवाज़ वाले, लगभग अदृश्य होठों के हिलने-डुलने को 200 शब्द प्रति मिनट से ज़्यादा की रफ़्तार से टेक्स्ट में बदल देता है. आरुष यादव ने एक्स पर इस जादुई चश्मे के प्री-ऑर्डर पेज का एक लिंक भी शेयर किया.

यह भी पढ़ें | AI से लिखे मैसेज भेज रहा है पार्टनर? जानिए क्या है Chatfishing ट्रेंड और कैसे करें डील

699 डॉलर है इस जादुई चश्मे की कीमत

इस वियरेबल डिवाइस की कीमत 699 डॉलर है, लेकिन 'अर्ली बर्ड्स' (शुरुआती ग्राहकों) के लिए यह 499 डॉलर में उपलब्ध है. एक्स पर पोस्ट किए वीडियो में इस जादुई चश्मे को काम करते हुए दिखाया गया है. वीडियो में एक को-फाउंडर चश्मा पहनकर बिना आवाज़ निकाले अपने होंठ हिलाते हैं, और उनके शब्द तुरंत कंप्यूटर स्क्रीन पर डिजिटल टेक्स्ट के रूप में दिखाई देने लगते है. कंपनी के मुताबिक, यह चश्मा यूजर की आवाज सुनने पर निर्भर नहीं है, इसलिए इस पर आसपास के शोर-शराबे जैसे ट्रैफिक, म्यूजिक या अन्य तरह के शोर का कोई असर नहीं पड़ता. 

यह भी पढ़ें | UK की नौकरी जाने पर टूट गया भारतीय इंजीनियर, गांव में बैठे पिता को बताया तो मिला भावुक करने वाला जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Startup, Indian Startup Community, Indian Engineer, Indian Engineer In America, AI Glasses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com