Neehar Sachdeva bald wedding look: यूएस बेस्ड इंडियन फैशन इन्फ्लुएंसर निहार सचदेवा (Neehar Sachdeva) ने अपने वेडिंग लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. बालों से जुड़ी ऑटोइम्यून बीमारी एलोपेशिया (Alopecia) से पीड़ित निहार ने अपनी शादी में विग पहनने से इनकार कर दिया और अपने नेचुरल, बाल्ड लुक को गर्व के साथ अपनाया. उनका यह कदम न केवल उनकी आत्मशक्ति को दर्शाता है, बल्कि सौंदर्य मानकों (Beauty Standards) को चुनौती देने वाला एक प्रेरणादायक संदेश भी है.
निहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Bald Indian bride)
निहार के वेडिंग वीडियो ने 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह लगातार वायरल हो रहा है. वीडियो में निहार को खूबसूरत लाल लहंगे और स्टेटमेंट ज्वेलरी में देखा जा सकता है. जब वे अपने मंगेतर अरुण वी गणपति (Arun V Ganapathy) की ओर बढ़ती हैं, तो अरुण का उन्हें प्यार से निहारना और फिर भावुक होकर गले लगाना हर किसी का दिल छू जाता है. यह वारमाला से पहले का भावुक पल इंटरनेट यूज़र्स को इमोशनल कर गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें पोस्ट
"विग पहनना मेरे लिए कोई ऑप्शन नहीं था" (bald bride wedding)
शिवानी पऊ के एक पॉडकास्ट में निहार ने अपनी ज़िंदगी और एलोपेशिया से जुड़े अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि यह बीमारी बचपन से ही उनकी ज़िंदगी का हिस्सा रही है. निहार ने कहा, "कभी-कभी मेरे सिर पर बाल होते थे लेकिन मेरी भौहें गिर जाती थीं. 5 से 7 साल की उम्र तक, मेरे पूरे सिर पर बाल थे, लेकिन मेरी एक भी आईब्रो नहीं थी. जब मैंने पहली बार विग पहनना शुरू किया, तब मेरे अकादमिक ग्रेड गिरने लगे, क्योंकि अब मेरा ध्यान पढ़ाई पर नहीं बल्कि इस पर होता था कि मेरी विग ठीक से लगी है या नहीं. विग मेरे लिए कोई विकल्प नहीं था और कोई मेडिकल ट्रीटमेंट भी नहीं था, इसलिए मैंने अपना सिर मुंडवाने का फैसला किया और यह मेरी ज़िंदगी का सबसे साहसिक और बेहतरीन निर्णय रहा."
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं (Emotional wedding video)
निहार की यह हिम्मत और आत्मविश्वास देख लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. कई लोगों ने उनके इस फैसले को "सौंदर्य की नई परिभाषा" बताया, तो कुछ ने इसे "बोल्ड और इंस्पायरिंग" करार दिया. एक यूज़र ने लिखा, "यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक पल है. निहार, आपने दुनिया को सिखाया कि असली सुंदरता आत्म-स्वीकृति में है." वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "हमें और ऐसी महिलाओं की जरूरत है जो समाज के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को तोड़ने का साहस करें."
कौन हैं निहार सचदेवा? (alopecia wedding story)
निहार सचदेवा एक कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 21,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो समाज के बनाए हुए सौंदर्य मानकों से जूझ रही हैं. उनकी शादी ने दुनिया को यह दिखा दिया कि खूबसूरती सिर्फ बालों या बाहरी रूप से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और प्यार में भी होती है.
ये भी पढ़ें:-उल्टी दिशा में बहती है भारत की ये इकलौती नदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं