विज्ञापन

शादी की तैयारियों के बीच जब अचानक आई नैनी, देख सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी दुल्हन

Wedding Viral Video: शादी के शोर और सजावट के बीच जब अतीत अचानक सामने आ जाए, तो दिल थम सा जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कुछ ऐसा ही एहसास कराता है, जहां रिश्ते खून से नहीं, मोहब्बत से बने नजर आते हैं.

शादी की तैयारियों के बीच जब अचानक आई नैनी, देख सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी दुल्हन
शादी में 'अम्मा' का सरप्राइज, वायरल वीडियो ने इंटरनेट को किया इमोशनल

Childhood Caretaker Surprise Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर रिधि कपूर का एक वीडियो इन दिनों लोगों के दिल छू रहा है. दिल्ली में अपनी शादी की तैयारियों में जुटी रिधि को उस वक्त सबसे प्यारा सरप्राइज मिलता है, जब उनकी बचपन की नैनी, जिन्हें वह प्यार से अम्मा कहती हैं, अचानक उनके कमरे में आती हैं.

कैमरे में कैद जज्बात (Indian wedding emotions)

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रिधि की नजर अम्मा पर पड़ती है, उनके चेहरे पर मुस्कान फैल जाती है. वह तुरंत उन्हें गले लगा लेती हैं. दोनों की आंखों में आंसू हैं और माहौल पूरी तरह जज्बाती हो जाता है. अम्मा बार-बार रिधि की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं.

आप आ ही गईं, मुझे यकीन नहीं (I Cant Believe You Came)

रिधि भावुक होकर कहती हैं, मैं आपका इंतजार कर रही थी, मुझे लगा था आप नहीं आओगी. देखिए मेरी शादी हो रही है. इसके बाद दोनों फिर से एक-दूसरे से लिपट जाती हैं. वीडियो में अम्मा रिधि को अपने हाथों से खाना खिलाती भी दिखती हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई बयां करता है.

ये भी पढ़ें:-81 लाख कैश, 25 तोला सोना...भांजे की शादी में मामा ने भरा 1.61 करोड़ का मायरा

लोगों के दिल को छू गया वीडियो (Internet Reacts With Love)

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे संस्कार और परवरिश की मिसाल बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि नैनी सिर्फ केयरटेकर नहीं, परिवार का हिस्सा होती हैं. 

ये भी पढ़ें:-मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना...बिजनेसमैन की पत्नी का दावा वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Bride, Childhood House Help, Emotional Reunion, Wedding Viral Video, Nanny Emotional Reunion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com