- फैन्स ने विराट कोहली को कहा- धोनी को वापस बुलाओ.
- 5 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे थी अब वो 2-2 की बराबरी पर खड़ी है.
- फैन्स को धोनी (MS Dhoni) की कमी खल रही थी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia 4th odi) के बीच चौथा वनडे टीम इंडिया हार गया. लगातार दो हार से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी हैरान हैं. बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी टीम इंडिया हार गई. खराब फील्डिंग और गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया सीरीज में बराबरी पर आ चुकी है. एक तरफ टीम इंडिया जहां 5 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे थी अब वो 2-2 की बराबरी पर खड़ी है. आखिरी के दो वनडे में धोनी (MS Dhoni) को आराम दिया गया है. उनकी जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मौका दिया गया है. लेकिन आखिरी के 10 ओवर में पंत ने तीन मौके छोड़े.
विराट कोहली ने लिया DRS, नहीं दिया गया आउट तो फूंटा गुस्सा, कह दिया कुछ ऐसा, देखें VIDEO
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
जिस वक्त मुकाबला टीम इंडिया के हाथ से निकल चुका था. उस वक्त विराट कोहली (Virat Kohli) बाउंड्री पर खड़े थे. फैन्स को धोनी (MS Dhoni) की कमी खल रही थी. कोहली (Virat Kohli) जैसे ही पास आए तो फैन्स चिल्लाने लगे- 'कोहली भाई धोनी को वापस बुलाओ...' विराट कोहली (MS Dhoni) उस वक्त जीत की रणनीति तैयार कर रहे थे. लेकिन फैन्स कोहली (Virat Kohli) को बताना चाह रहे थे कि धोनी को टीम में फिर शामिल किया जाए.
ऋषभ पंत ने छोड़ी स्टम्पिंग तो फैन्स को याद आए धोनी, विराट कोहली ने ऐसे निकाला गुस्सा, देखें VIDEO
देखें VIDEO:
Mohali Crowd today #INDvsAUS pic.twitter.com/MBDWcbr8Ht
— POWERSTAR (@Teja_PSPK99) March 10, 2019
विराट कोहली मैच के बाद भी काफी दुखी नजर आए. मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) भी दुखी नजर आए. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को यहां चौथे वनडे में मिली चार विकेट की हार के बाद कहा कि मैच में स्टंप करने के मौके अहम होते हैं और मैदान पर खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अंतिम कुछ ओवर में पांच मौके गंवाने की बात पचाना मुश्किल है. आस्ट्रेलियाई टीम इस जीत से पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली.
Ind Vs Aus: एमएस धोनी ने दी आर्मी कैप तो केदार जाधव ने मारा सैल्यूट, वायरल हुआ VIDEO
कोहली (Virat Kohli) ने मैच के बाद कहा, 'विकेट पूरे समय अच्छा था, लेकिन पिछले दोनों मैचों में ओस के कारण परेशानी हुई. लेकिन यह कोई बहाना नहीं है. अंतिम कुछ ओवरों में पांच मौके गंवाने की बात पचाना मुश्किल है. एशटन (टर्नर) ने शानदार पारी खेली। (पीटर) हैंड्सकोंब ने शानदार पारी खेली और (उस्मान) ख्वाजा ने पारी को संभाले रखा.' मौके चूकने के बारे में कोहली (Virat Kohli) ने कहा, 'स्टंपिंग का मौके अहम होते हैं, हम मैदान पर थोड़े ढीले थे. डीआरएस (DRS) पर फैसला हैरानी भरा था, इसमें जरा भी निरंतरता नहीं थी. यह अब हर मैच में चर्चा का विषय बन गया है. यह परेशानी भरा बन सकता है, हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा. हमने इस आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दो हैरानी भरे मैच खेले. इससे निश्चित रूप से दुख होगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं