विज्ञापन

39 करोड़ बजट, 200 करोड़ कलेक्शन, 9 साल पुरानी इस फिल्म में विराट कोहली से कॉपी था हीरो का हेयरस्टाइल, प्रियंका ने ठुकराया था रोल

10 मार्च 2017 को ये फिल्म रिलीज हुई थी. इसने 39 करोड़ के बजट में 200 करोड़ रुपये कमाए थे. इसमें हीरो को हेयरस्टाइल विराट कोहली से कॉ़पी था. जानते हैं फिल्म का नाम.

39 करोड़ बजट, 200 करोड़ कलेक्शन, 9 साल पुरानी इस फिल्म में विराट कोहली से कॉपी था हीरो का हेयरस्टाइल, प्रियंका ने ठुकराया था रोल
विराट कोहली का कॉपी था इस हीरो का हेयरस्टाइल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की पॉपुलर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को रिलीज हुए आज ठीक 9 साल हो चुके हैं. फिल्म 10 मार्च 2017 को रिलीज हुई था. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया जबकि फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने किया. वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली इस फिल्म ने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया. फिल्म का बजट महज 39 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. आइए जानते हैं 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से जुड़ी दिलचस्प बातें.

यह भी पढ़ें: 10 मार्च को जब 37 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दी थी धर्मेंद्र की फिल्म 'हथियार' की गूंज, बॉलीवुड में पहली बार चली थी असली AK-47

बद्रीनाथ की दुल्हनिया की स्टोरी

फिल्म की कहानी बद्रीनाथ बंसल यानी वरुण धवन और कोटा की वैदेही त्रिवेदी यानी आलिया भट्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में पैट्रियार्की, सहमति, महिला सशक्तिकरण और बराबरी जैसे मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. यह 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की स्पिरिचुअल सीक्वल थी, लेकिन अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही.

Latest and Breaking News on NDTV

बद्रीनाथ की दुल्हनिया में विराट कोहली का हेयरस्टाइल

फिल्म के हीरो वरुण धवन के हेयरस्टाइल ने खासी सुर्खियां बटोरीं. वरुण ने खुद कई इंटरव्यू में बताया था कि उनके किरदार बद्रीनाथ का हेयरस्टाइल क्रिकेट स्टार विराट कोहली से इंस्पायर्ड था. उस समय विराट का स्टाइलिश लुक काफी पॉपुलर था और फिल्म में वरुण का लुक बिल्कुल वैसा ही था. 

बद्रीनाथ की दुल्हनिया में प्रियंका चोपड़ा?

फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी है. आईएमडीबी के ट्रिविया के मुताबिक, देसी गर्ल प्रियंका चोप़ड़ा को आलिया भट्ट की बड़ी बहन का रोल फिल्म में ऑफर हुआ था. लेकिन उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था. हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में कभी कुछ कहा नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बद्रीनाथ की दुल्हनिया कलेक्शन

बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाल किया. ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ की कमाई के साथ वीकेंड में 43 करोड़ और पहले हफ्ते में 73 करोड़ से ज्यादा कमाए. दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और लाइफटाइम में इंडिया नेट 117-118 करोड़, ग्रॉस 162 करोड़ रहा. ओवरसीज में 38-44 करोड़ की कमाई के साथ वर्ल्डवाइड टोटल 200-206 करोड़ रुपये रहा. 39 करोड़ के बजट में इतनी कमाई ने इसे सुपरहिट साबित किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com