Single voter polling booth: आज हम आपको एक ऐसे अनोखे बूथ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान का इतिहास रचता है. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के घने जंगलों में एक ऐसा पोलिंग बूथ है, जहां न तो कोई लाइन, न तो कोई भीड़ लगती है और न ही कोई शोर सुनाई देता है. यहां सिर्फ और सिर्फ एक वोटर है, जिसके लिए मीलों का सफर तय कर के चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंचती है. इस से ही आप लोकतंत्र की ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं. यहां हर बार शत प्रतिशत वोटिंग का रिकॉर्ड बनता है.
गुजरात का इकलौता वोटर (Voting Booth for Single Voter in Gujarat)
यहां आपको लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर देखने को मिलती है. सिर्फ एक वोटर के लिए चुनाव आयोग की टीम से लेकर पुलिस बल तैनात नजर आता है. इससे ये समझा जा सकता है कि, हर एक व्यक्ति का वोट कितना मायने रखता है. ये बूथ सिर्फ औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि इसे भारतीय चुनाव प्रक्रिया की संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा सकता है. यहां सिर्फ एक वोटर के लिए मीलों का सफर तय कर के चुनाव आयोग की टीम सारी जरूरी सामग्री के साथ यहां पहुंचती है. बाकायदा टेंट लगाया जाता है, EVM मशीन और सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं, ताकि वो एक मतदाता अपना वोट दे सके.
भारत का अनोखा इलेक्शन बूथ (Why This Booth is Special)
कहा जाता है कि, हर बार यहां चुनाव में शत प्रतिशत वोटिंग होती है. इन्हीं वजह से ये भारत का अनोखा बूथ बनता है. जंगल में सन्नाटे के बीच चुनाव प्रक्रिया के शुरू होते ही वोटर अपनी उंगली पर स्याही लगवाता है और अपना कीमती वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभाता है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
ये भी पढ़ें:-VIDEO: इन अंडों को खाना हर किसी के बस की बात नहीं...आती है तेज बदबू, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं