India Vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (Ind Vs Aus 1st Test) मुकाबला एडिलेड (Adelaide Test) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. लेकिन यह फैसला सही नहीं रहा. पहला सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने सबसे पहले ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को बोल्ड आउट किया, फिर शानदार फॉर्म में आ रहे मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) आउट हो गए. पैट कमिंस (Pat Cummins) ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को अपना शिकार बनाया. उन्होंने शानदार अंदाज में पिच पर गेंद नचाई और बोल्ड किया. आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल पिच को हैरानी से देखने लगे. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
ऑस्ट्रेलिया 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 32 रन बना चुका था. मयंक अग्रवाल चेतेश्वर पुजारा के साथ जमने की कोशिश कर रहे थे. टीम इंडिया को इस वक्त बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी. लेकन पेट कमिंस ने आते ही मयंक अग्रवाल को आउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर के अंदर ही ओपनर्स को आउट करने में कामयाब रहा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
Patty with a peach!
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 17, 2020
Through the gate of Agarwal with a wonderful delivery! #AUSvIND pic.twitter.com/ZQjeHEHyuI
भारत की प्लेइंग इलेलवन में जहां विकेटकीपर के तौर पर रिधिमान साहा को ही ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई है तो वहीं आस्ट्रेलिया के लिये भी खराब फार्म से जूझ रहे जो बर्न्स पर भरोसा रखा गया है. इसके अलावा कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं. बता दें कि भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. कोहली की कप्तानी में जब भी भारतीय टीम टॉस जीतने में सफल रही है, उन टेस्ट मैचों में ज्यादातर भारतीय टीम को जीत मिली है.
कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में टेस्ट में भारत ने अबतक 26 मैचों में टॉस जीता है जिसमें 21 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा 4 टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं. वहीं, डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं