विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2015

सिगरेट पीने जितना घातक है अगरबत्ती का धुआं: स्टडी

सिगरेट पीने जितना घातक है अगरबत्ती का धुआं: स्टडी
सिगरेट के धुएं जितना ही खतरनाक अगरबत्ती का धुआं (फाइल फोटो)
क्या आपको पता है कि केवल सिगरेट का धुआं ही नहीं ब्लकि अगरबत्ती का धुआं भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है? जी हां, अगरबत्ती का धुआं भी सिगरेट के धुएं जितना ही खतरनाक हो सकता है। इसमें मौजूद केमिकल डीएनए में बदलाव करने के साथ ही शरीर में जलन और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

एक नये शोध में यह बातें सामने आई है। साउथ चीन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने यह शोध किया। इसमें उन्होंने सिगरेट और अगरबत्ती के धुएं का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगरबत्ती का धुआं भी सिगरेट जितना खतरनाक हो सकता है।

इससे ब्रेन ट्यूमर और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। पहली बार हुए अपने ही तरह के इस अध्ययन में अगरबत्ती के धुएं से होने वाले नुकसान की तुलना सिगरेट के धुएं से की गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अगरबत्ती, धुआं, सिगरेट, शोध, स्टडी, Incense, Cigarette