विज्ञापन

सिगरेट पकड़ने का तरीका बता सकता है आप कितने कॉन्फिडेंट हैं

लॉस एंजेलिस के एक साइकोएनालिस्ट डॉ. विलियम न्यूट्रा की एक पुरानी स्टडी में किए गए दावे काफी दिलचस्प हैं. इसके मुताबिक कोई व्यक्ति किस तरह सिगरेट पकड़ता है, उससे उसके अंदर के स्वभाव और मानसिक स्थिति की झलक मिल सकती है.

सिगरेट पकड़ने का तरीका बता सकता है आप कितने कॉन्फिडेंट हैं
Image: Insta@happyp1ant

Cigarette Holding Style: सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक है और अगर आपको इसकी आदत हो गई है, तो ज‍ितना जल्‍दी हो सके इस छोड़ दें. कई बार इंसान बोलकर नहीं, बल्कि अपने छोटे-छोटे हाव-भाव से अपनी पर्सनैलिटी जाहिर कर देता है. आप सिगरेट कैसे पकड़ते हैं – यह भी आपकी सोच, आत्मविश्वास और मूड के बारे में बहुत कुछ बता सकता है. बॉडी लैंग्वेज की इस मजेदार साइकोलॉजी में जानिए अलग-अलग स्टाइल और उनका मतलब.

आज के दौर में लोग किसी की पर्सनैलिटी समझने के लिए बॉडी लैंग्वेज, चलने के तरीके और बोलने के अंदाज पर काफी ध्यान देते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सिगरेट पकड़ने का तरीका भी किसी इंसान के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बता सकता है?

इस संबंध में लॉस एंजेलिस के एक साइकोएनालिस्ट डॉ. विलियम न्यूट्रा की एक स्टडी में किए गए दावे काफी दिलचस्प हैं. इसके मुताबिक कोई व्यक्ति किस तरह सिगरेट पकड़ता है, उससे उसके अंदर के स्वभाव और मानसिक स्थिति की झलक मिल सकती है. यह दावा भले आज थोड़ा अलग लगे, लेकिन उस समय इसे साइकोलॉजी का दिलचस्प हिस्सा माना गया था.

सिगरेट पकड़ने के तरीके से क्या पता चलता है (What Cigarette Holding Style Reveals)

डॉ. विलियम न्यूट्रा ने अपने अध्ययन में कहा था कि किसी व्यक्ति का सिगरेट पकड़ने का तरीका, उसके चलने, बैठने और हाथों की हरकतों की तरह, उसके अंदर के व्यक्तित्व का संकेत दे सकता है. उनका मानना था कि यह छोटी-छोटी आदतें कई ऐसे पहलुओं को उजागर कर सकती हैं, जिन्हें सीधे सवाल पूछकर समझना मुश्किल होता है. डॉ. न्यूट्रा अपने मरीजों को समझने के लिए इस तरह के संकेतों पर ध्यान देते थे. इससे उन्हें इलाज के दौरान मरीज की सोच और व्यवहार को समझने में मदद मिलती थी.

मजबूती से पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

cigarette holding style, personality traits, बॉडी लैंग्वेज,

Image: Insta@happyp1ant 

इस तरह सिगरेट पकड़ने वाले लोगों को अक्सर हर चीज को ध्यान से परखने वाला माना जाता है. ये लोग किसी भी बात को जल्दी स्वीकार नहीं करते और पहले उसे अपने नजरिए से समझने की कोशिश करते हैं.

हथेली खोलकर सिगरेट से पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

cigarette holding style, personality traits, बॉडी लैंग्वेज,

Image: Insta@happyp1ant 


हथेली खोलकर सिगरेट पकड़ने का अंदाज खुलापन और इमोशनल स्वभाव की ओर इशारा करता है. ऐसे लोग रिश्तों को अहमियत देते हैं और अपनी भावनाएं जाहिर करने से नहीं हिचकते.

थोड़े स्टाइलिश और ढीले तरीके से पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

cigarette holding style, personality traits, बॉडी लैंग्वेज,

Image: Insta@happyp1ant 


थोड़े स्टाइलिश और ढीले तरीके से पकड़ना क्रिएटिव सोच का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग अक्सर अलग नजरिए से चीजों को देखते हैं और अपनी सोच को अलग अंदाज में व्यक्त करते हैं.

नीचे की ओर से पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

cigarette holding style, personality traits, बॉडी लैंग्वेज,

Image: Insta@happyp1ant


नीचे की ओर पकड़ने का अंदाज थोड़ा संदेह भरे स्वभाव को दिखाता है. ऐसे लोग हर बात पर आसानी से भरोसा नहीं करते और फैसले लेने से पहले कई पहलुओं पर विचार करते हैं.

कॉन्फिडेंस के साथ सिगरेट पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

cigarette holding style, personality traits, बॉडी लैंग्वेज,

Image: Insta@happyp1ant


कॉन्फिडेंस के साथ सिगरेट पकड़ने वाले लोग अपने काम में माहिर और संतुलित माने जाते हैं. ये लोग परिस्थितियों पर पकड़ बनाए रखते हैं और अपने फैसलों को लेकर स्पष्ट रहते हैं.

ढीले और जोखिम वाले अंदाज में पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

cigarette holding style, personality traits, बॉडी लैंग्वेज,

Image: Insta@happyp1ant


ढीले और जोखिम वाले अंदाज में पकड़ना रिस्क लेने वाली सोच को दर्शाता है. ऐसे लोग नई चीजें ट्राई करने से नहीं डरते और कई बार अचानक फैसले लेने में भी विश्वास रखते हैं.

दोनों हाथों से पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

cigarette holding style, personality traits, बॉडी लैंग्वेज,

Image: Insta@happyp1ant


दोनों हाथों से पकड़ना डिटेल पर ध्यान देने और चीजों को संभालकर रखने की आदत को दिखाता है. ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लेते हैं और व्यवस्थित रहना पसंद करते हैं.

नाटकीय अंदाज से पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

cigarette holding style, personality traits, बॉडी लैंग्वेज,

Image: Insta@happyp1ant


थोड़े अलग और नाटकीय अंदाज में पकड़ना मस्तीखोर और चतुर स्वभाव की ओर इशारा करता है. ऐसे लोग माहौल को हल्का बनाने और दूसरों को चौंकाने में माहिर माने जाते हैं.

थोड़ा अलग-थलग तरीके से पकड़ने वाले लोग कैसे होते हैं?

Image: Insta@happyp1ant

सिगरेट पकड़ने का तरीका और बॉडी लैंग्वेज. Image: Insta@happyp1ant


साधारण और थोड़ा अलग-थलग तरीके से पकड़ना अकेले रहना पसंद करने वाले स्वभाव को दर्शाता है. ऐसे लोग भीड़ से दूर रहकर अपने ही विचारों में खोए रहना ज्यादा पसंद करते हैं.

महिलाओं पर नहीं लागू होती थी यह थ्योरी (Why It Didn't Apply to Women)

इस स्टडी में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई थी कि यह थ्योरी महिलाओं पर उतनी असरदार नहीं मानी गई. डॉ. न्यूट्रा का कहना था कि महिलाएं अक्सर अपने हाव-भाव को लेकर ज्यादा सजग रहती हैं, खासकर सार्वजनिक जगहों पर. इसी वजह से उनके सिगरेट पकड़ने का तरीका उनके असली स्वभाव को सही तरीके से नहीं दिखा पाता.

हालांकि आज के समय में इस तरह के दावों को पूरी तरह वैज्ञानिक नहीं माना जाता, लेकिन बॉडी लैंग्वेज और व्यवहार के आधार पर व्यक्तित्व समझने की कोशिश अभी भी साइकोलॉजी का हिस्सा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी एक आदत से किसी व्यक्ति को पूरी तरह समझना मुश्किल है, लेकिन यह कुछ हद तक संकेत जरूर दे सकती है.

सिगरेट पकड़ने के तरीके से व्यक्तित्व जानने का दावा आज भले बहस का विषय हो, लेकिन यह दिखाता है कि इंसान की छोटी-छोटी आदतों को समझने की कोशिश लंबे समय से होती रही है.

Cigarette Holding Style- FAQs

क्या सिगरेट पकड़ने के तरीके से वाकई व्यक्तित्व समझा जा सकता है?
कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह केवल संकेत दे सकता है, पूरी तस्वीर नहीं.

क्या यह थ्योरी आज भी मान्य है?
आज की साइकोलॉजी इसे एक रोचक विचार मानती है, पुख्ता वैज्ञानिक नियम नहीं.

नोट: यह जानकारी एक पुरानी साइकोलॉजिकल स्टडी पर आधारित है. आज के समय में किसी एक आदत के आधार पर व्यक्तित्व का पूरा आकलन वैज्ञानिक रूप से सही नहीं माना जाता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com