IIT Bombay Viral Video: हर दिन ऐसा नहीं होता कि कोई नया ‘स्टूडेंट' लेक्चर हॉल में आकर तुरंत सबका ध्यान खींच ले, लेकिन IIT बॉम्बे में एक चार पैरों वाले विजिटर ने ठीक ऐसा ही किया और इंटरनेट पर इस बारे में बातें होना बंद नहीं हो रही हैं. दरअसल, पीयूष जायसवाल नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो क्लास के समय का लगता है. कुछ स्टूडेंट्स अपनी डेस्क पर बैठे हैं, तो कुछ अपना ध्यान चार पैरों वाले विजिटर की तरफ कर रहे हैं, जो पूरी तरह से चिल लग रहा है.
यह भी पढ़ें:- न क्लासरूम, न ब्लैकबोर्ड... बेघर बच्चों को सड़क किनारे को पढ़ाता शख्स, वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
IIT Bombay के लेक्चर हॉल में 'डोगेश भाई' का जलवा
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि टेबल पर कॉन्फिडेंस से बैठा कुत्ता कमरे को ऐसे देख रहा है, जैसे वह प्रेजेंटेशन दे रहा हो, न कोई बीच में टोक रहा है. घबराहट या अफरा-तफरी का कोई निशान नहीं है, बस स्टूडेंट्स की हंसी और उत्सुकता है. इस क्लिप को शेयर करते हुए जायसवाल ने कैप्शन में लिखा, “आखिरकार डोगेश भाई को IIT बॉम्बे में टेबल मिल गई”. इस वीडियो के वायरल होते ही, कई यूजर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएक यूजर ने मजाक में कहा कि मुझसे पहले डोगेश भाई ने भी IIT क्रैक कर लिया था. दूसरे ने लिखा कि कम से कम कोई तो लेक्चर तो सीरियसली ले रहा है. तीसरे कमेंट में लिखा था वह आधी क्लास से ज्यादा कॉन्फिडेंट लग रहा है. एक और यूजर ने कहा यह IIT बॉम्बे का असली टॉपर है. हालांकि, कैंपस में आवारा जानवरों का घूमना कोई अजीब बात नहीं है, लेकिन कुत्ते के शांत और लगभग अधिकार वाले रवैये ने इस पल को यादगार बना दिया. कुत्ता आसानी से कमरे पर कंट्रोल करता हुआ दिखा, जो लेक्चर में एक यादगार घटना बन गया.
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई प्रकार के वीडियो रोजाना वायरल होते रहते है और इन वीडियो को देख यूजर भी जमकर मजे उड़ाते हैं. ऐसे ही IIT Bombay की इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर को चटकारे लेने का मौका दे दिया है. इस वीडियो अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और सभी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं