Viral News: इंटर्नशिप को आमतौर पर सीखने और करियर की शुरुआत का सबसे अच्छा मौका माना जाता है. लेकिन हाल ही में एक इंटर्न के साथ जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है. पहले ही दिन नौकरी से निकाल दिए जाने की इस घटना ने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-
यह भी पढ़ें- शादी के दबाव से परेशान महिला ने मुंडवा लिया सिर, वीडियो हुआ वायरल, बोलीं- 'आजादी बालों से ज्यादा जरूरी है'
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक इंटर्न ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर की. उसने बताया कि उसने Alpha Test नाम की एक SAT प्रेप/कोचिंग फर्म में इंटर्नशिप शुरू की थी. ऑफिस का तय समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक था. लेकिन पहले ही दिन अपनी जिम्मेदारी दिखाने के लिए वह शाम 6:30 बजे तक ऑफिस में रुका, ताकि अपना काम पूरी तरह खत्म कर सके. काम पूरा करने के बाद वह घर चला गया. उसे लगा कि पहला दिन ठीक-ठाक गुजर गया है. लेकिन असली झटका अभी बाकी था.
इंटर्न के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे कंपनी की एक पार्टनर का फोन आया. उन्होंने उसे तुरंत ऑफिस वापस आने के लिए कहा. हालांकि, यह कोई इमरजेंसी नहीं थी. इंटर्न ने बताया कि वह घर पहुंच चुका था और इतनी जल्दी वापस आना उसके लिए संभव नहीं था. इसलिए उसने विनम्रता से आने से मना कर दिया.
फोन पर ही कर दिया फायरइंटर्न के मुताबिक, मना करने के कुछ ही देर बाद उसी फोन कॉल पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया. कंपनी की पार्टनर का कहना था, 'हमारी कंपनी का फोकस मुनाफे और एफिशिएंसी पर है, कर्मचारियों के पर्सनल टाइम पर नहीं. इसलिए हमारी सोच आपसे मेल नहीं खाती.'
सैलरी सुनकर भी लोग हैरानइस घटना का एक और पहलू लोगों को चौंका रहा है. इंटर्न ने बताया कि इस इंटर्नशिप के लिए उसे सिर्फ 200 RMB (करीब 28 डॉलर) प्रतिदिन मिलते थे. यानी प्रति घंटे की कमाई लगभग 2.5 डॉलर से भी कम थी.

इंटर्न की यह पोस्ट Reddit पर तेजी से वायरल हो गई. इसे 23 हजार से ज्यादा अपवोट मिल चुके हैं और सैकड़ों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं. ज्यादातर यूजर्स ने इंटर्न का समर्थन किया और कंपनी के रवैये की कड़ी आलोचना की.
कई लोगों ने लिखा कि इंटर्नशिप का मकसद युवाओं को सिखाना होता है, न कि उनसे कम पैसे में ज्यादा काम करवाना. वहीं, कुछ लोगों ने सलाह दी कि ऐसे मामलों की जानकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी को देनी चाहिए, ताकि कंपनियां छात्रों का गलत फायदा न उठा सकें.
बाद में कंपनी ने मांगी माफीरिपोर्ट के मुताबिक, बाद में कंपनी के एक दूसरे लीडर ने इंटर्न से संपर्क किया और इस पूरे मामले पर माफी भी मांगी. हालांकि, इस घटना के बाद कई अन्य इंटर्न ने भी सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाएं शेयर की हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं