विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2019

जैश के ठिकानों पर IAF का हमला, बरसाए हजार किलो के बम, वीरेंद्र सहवाग बोले- Boys Played Well

Air Strike By India: देर रात करीब 3.30 बजे मिराज के 12 फाइटर जेट से हमला किया. जिसमें जैश (JEM) के आतंकी और ट्रेनर ढेर हुए हैं. जैश कमांडर युसूफ अजहर भी मारा गया. सहवाग ने लिखा- 'लड़कों ने बहुत अच्छा काम किया। सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे #airstrike'

जैश के ठिकानों पर IAF का हमला, बरसाए हजार किलो के बम, वीरेंद्र सहवाग बोले- Boys Played Well
जैश के ठिकानों पर IAF का हमला, वीरेंद्र सहवाग बोले- Boys Played Well.
  • जैश के ठिकानों पर IAF का हमला, वीरेंद्र सहवाग बोले- Boys Played Well.
  • देर रात करीब 3.30 बजे मिराज के 12 फाइटर जेट से हमला किया.
  • विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा- आतंकी और ट्रेनर ढेर हुए हैं.

भारत ने पुलवामा में आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) का बदला लिया है. भारतीय वायुसेना (Air Strike By India) ने सोमवार की देर रात करीब 3.30 बजे मिराज के 12 फाइटर जेट से हमला किया और मुजफ्फराबाद, बालाकोट (Balakot) और चकोट में स्थित आतंकी कैंप पर बमबारी कर उसके कैंप को पूरी तरह तबाह कर दिया. विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा- 'हमें सूचना मिली कि वे देश में और फिदायीन हमले कर सकते हैं. इसके बाद भारत ने बालाकोट में जैश के कैंप पर कार्रवाई की. जिसमें जैश (JEM) के आतंकी और ट्रेनर ढेर हुए हैं. जैश कमांडर युसूफ अजहर भी मारा गया.' इस पर भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सहवाग ने लिखा- 'लड़कों ने बहुत अच्छा काम किया। सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे #airstrike'

IAF की कार्रवाई के बाद विदेश सचिव विजय गोखले बोले- बड़ी संख्या में जैश के आतंकी और ट्रेनर ढेर

 

 

सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना के इस बड़े ऑपरेशन में 19 मिनट का समय लगा. भारतीय वायुसेना ने सोमवार की देर रात करीब 3.30 मिनट बजे 12 मिराज फाइटर जेट के साथ हमला किया और तीन आतंकी कैंपों को निशाना बनाया. भारतीय वायुसेना ने बालाकोट, चकोट और मुजफ्फराबाद मिलाकर कुल तीन हमले किए. बताया यह भी जा रहा है कि जैश, लश्कर और हिज्बुल के आतंकी कैंप भी इसमें शामिल थे, जिसे भारतीय वायुसेना ने नस्तोनाबूद कर दिया. 

IAF का LOC के पार आतंकी शिविरों पर हमला, बॉलीवुड बोला- भारत माता की जय

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के इस हमले में आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. भारत ने करीब 19 मिनट तक कार्रवाई कर पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया. इस हमले में करीब 1000 किलो बम का इस्तेमाल किया गया.

'ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'

दरअसल, 14 फरवरी को सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. इस काफिले में करीब 78 गाड़ियां थीं और 2500 जवान शामिल थे. उसी दौरान बाईं ओर से ओवरटेक कर विस्फोटक से लदी एक कार आई और उसने सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी. आतंकवादी ने जिस कार से टक्कर मारी थी, उसमें करीब 60 किलो विस्फोटक थे. इसकी वजह से विस्फोट इतना घातक हुआ कि इसमें 40 जवान शहीद हो गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balakot, IAF, Pulwama Terror Attack, Indian Air Force, Surgical Strike 2, IAF Air Strike In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com