विज्ञापन

5 मिनट का मजा और घंटों की सजा! जानिए क्यों इस अमेरिकन बीच पर रेस्क्यू टीम बुलाने के लगते हैं लाखों रुपये

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बीच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि इस खूबसूरत बीच पर उतरना तो आसान है, लेकिन वापस आने में सांसें फूल जाती हैं और जेब भी खाली हो सकती है. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

5 मिनट का मजा और घंटों की सजा! जानिए क्यों इस अमेरिकन बीच पर रेस्क्यू टीम बुलाने के लगते हैं लाखों रुपये
जाने का रास्ता आसान, लेकिन वापसी में लग सकता है 2.5 लाख का फटका!

Sleeping Bear Dunes Rescue Cost: सोचिए क्या हो अगर आप किसी खूबसूरत झील के किनारे खड़े हों और सामने नीला पानी आपको अपनी तरफ खींच रहा हो. उस बीच तक पहुंचने के लिए आपको सिर्फ ऊपर से ढलान पर दौड़कर नीचे जाना है. ये इतना आसान लगता है कि, कोई भी खुद को वहां जाने से रोक ही नहीं पाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, वहीं आसान रास्ता आपके बैंक खाते में लाखों रुपये की चोट मार सकता है? 

ये भी पढ़ें:-'एलियन' जैसे नीले जीवों से पटा ब्रिटेन का किनारा...समंदर में ऐसा क्या हुआ कि तटों पर आ गिरे सैकड़ों रहस्यमयी जीव

स्लीपिंग बियर ड्यून्स की खड़ी ढलान (Michigan Sleeping Bear Dunes Free Entry)

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के मिशिगन में स्थित स्लीपिंग बियर ड्यून्स की, जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. यहां ऊपर से नीचे बीच पर जाना बहुत आसान लगता है, लेकिन 450 फीट की खड़ी ढलान से वापस ऊपर चढ़ना किसी परीक्षा से कम नहीं है. इसके लिए आपको अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ सकती है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन अगर कोई बीच में फंस जाए या ऊपर चढ़ने में घुटने टेक दे तो आपको रेस्क्यू टीम बुलानी ही पड़ती है, लेकिन क्या आपको पता है कि, रेस्क्यू टीम को बुलाने में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का खर्चा आ सकता है. 

ये भी पढ़ें:-'इतना खर्चा तो नॉर्मल है' 21 साल की लड़की ने शेयर किया गुड़गांव का मंथली बजट, लोग बोले- बेंगलुरु सस्ता लगने लगा

उतरना खेल, चढ़ना बड़ी चुनौती (Michigan Rescue Fee)

स्लीपिंग बियर ड्यून्स नेशनल लेकशोर एक ऐसी ही जगह है, जो पर्यटकों को खूब पसंद आती है. खास बात ये है कि, झील के किनारे जाने का रास्ता एकदम फ्री है, इसलिए लोग बेझिझक नीचे पहुंच जाते हैं और फोटो-वीडियो रील बनाते हुए मजे से घंटों समय बीता लेते हैं, लेकिन असली मुश्किल तब शुरू होती है जब वापस ऊपर आने की बारी आती है. ये सैंड ट्यून करीब 450 फीट ऊंचा है और इसकी ढलान इतनी सीधी है कि सीढ़ी या किसी सहारे के बिना चढ़ना नामुमकिन लगता है.

फंस गए तो ढीली होगी जेब (Lake Michigan Sand Dunes)

इस बीच की सबसे चौंका देने वाली बात तो ये है कि, चढ़ते समय हर कदम रेत में धंसता चला जाता है, जिससे अच्छे-अच्छे एथलीट्स को भी ऊपर आने में 2 घंटे लग जाते हैं. इसी वजह से प्रशासन ने ऊपर चेतावनी बोर्ड लगा रखा है, जिस पर साफ शब्दों में लिखा है कि, नीचे उतरना आसान है पर वापस आना बेहद कठिन. अगर कोई व्यक्ति थककर हार जाता है और रेस्क्यू टीम को कॉल करता है, तो उसे 3,000 डॉलर यानी लगभग 2.5 लाख रुपये से अधिक का बिल चुकाना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें:-'20 मिनट तक रोई, फिर खुद को संभाला' जॉब से निकाले जाने के बाद ऑफिस के बाहर लड़की ने बनाया वीडियो, इंटरनेट पर छलका लोगों का दर्द

मजा या सजा (Tourist Danger USA)

चौंकाने वाली बात तो ये है कि, इतनी वार्निंग और भारी फीस (जुर्माने) के बाद भी लोग नीचे जाने का रिस्क लेने से पहले एक बार नहीं सोचते. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो 5 मिनट बाद वापस आने का सोचकर नीचे चले जाते हैं और वहीं फंस जाते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफर्म फेसबुक पर ये वीडियो 'Sarika In America' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 15 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर इस बीच के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं.

ये भी पढ़ें:-सोशल मीडिया का नया खतरनाक Trend, वजन कम करने के लिए चाय में ये मिलाकर पी रहे लोग
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michigan, Lake Michigan, Sand Dunes, Rescue, Tourist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com