Viral Video: एक ही कंपनी में लंबे समय तक काम करने का नुकसान क्या होता है? इसका सबसे बढ़िया उदाहरण योगिता बहल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट की गई अपनी एक वीडियो में दिया है. पेशे से HR योगिता इस वीडियो में बताती हैं, 'कल मैं कैंडिडेट को इंटरव्यू कर रही थी, जिसका 10 सालों का वर्क एक्सपीरियंस था. सच बताऊं तो वो बिल्कुल भी कॉन्फिडेंट नहीं था. पूरे इंटरव्यू के दौरान उसकी घबराहट साफ नजर आ रही थी. इसी वजह से वो बहुत ज्यादा फंबल भी कर रहा था. सवाल ये है कि इतने साल कॉर्पोरेट में बिताने के बाद भी उसके साथ ऐसा क्यों हुआ?'
एक्सपीरियंस कैंडिडेट के साथ ऐसा क्यों हुआ?
योगिता इसका कारण बताते हुए कहती हैं, 'वो पिछले 10 सालों से एक ही कंपनी में काम कर रहा था. वो उसकी पहली कंपनी थी. उसने इन 10 सालों में एक भी इंटरव्यू नहीं दिया, जिस वजह से जब वो मेरे पास अपना सीवी लेकर आया तो घबराने लगा.'
'हर 6 महीने में जाकर 1 इंटरव्यू जरूर दो'
एक HR होने के नाते योगिता कहती हैं, 'भले ही आप किसी एक कंपनी में 2, 5, 10 या उससे ज्यादा साल तक काम करते रहो. लेकिन दूसरी कंपनियों में इंटरव्यू देना मत छोड़ो. आपको दूसरी नौकरी की जरूरत हो या ना हो, हर 6 महीने में 1 बार इंटरव्यू जरूर दो.'
एचआर योगिता ने बताए इसके 3 फायदे
HR का कहना है कि इससे कैंडिडेट को तीन फायदे होंगे. पहला- आपको कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. दूसरा- आपको आपकी सही कीमत का पता चलता रहेगा. तीसरा- लोगों से कम्यूनिकेट कैसे करना है, कैसे सरलता से उनके कठिन सवालों का जवाब देना है, ये सब आप सीख जाएंगे. अगर आप इस सलाह को मानते हैं तो मैं यकीन से कह सकती हूं कि आप किसी भी इंटरव्यू में नहीं घबराएंगे.
फेसबुक पर लोगों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया
योगिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. मात्र 15 घंटे के अंदर इसे 40 हजार लोगों ने देख लिया है. 4 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं, जबकि 108 ने शेयर और 76 ने कमेंट भी किया है. सोशल मीडिया कुछ लोग इस पॉजिटिव नजरिए से देख रहे हैं, और कह रहे हैं कि वे ऐसा पिछले कुछ समय से कर रहे हैं, जिसका उन्हें फायदा भी मिला है. हालांकि, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि हर 6 महीने में इंटरव्यू देने का कोई फायदा नहीं है. अगर आपकी कंपनी में इसका पता चल जाता है तो मुसीबत हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- ब्रिटिश ब्लॉगर ऑली ने पहली बार किया रेलवे के 2nd AC कोच में सफर, बोले- 'भारत से मेरी आखिरी वीडियो'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं