विज्ञापन

कमाई की मजबूरी, त्योहार की दूरी...बीच सड़क पर ही फूट-फूट कर रोने लगा शख्स

रंगों का त्योहार, घर की याद और मोबाइल स्क्रीन के उस पार बैठा एक लड़का. बातों ही बातों में उसकी आवाज भर्रा गई और फिर आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. आखिर ऐसा क्या हुआ कि होली से पहले ही उसका दिल टूट गया?

कमाई की मजबूरी, त्योहार की दूरी...बीच सड़क पर ही फूट-फूट कर रोने लगा शख्स
मैं कमा रहा हूं यार...होली पर घर आने से मना, फूट-फूट कर रोया शख्स, वीडियो देख छलक जाएंगे आंसू

Mai kama raha hoon yaar: होली का नाम आते ही घर, परिवार और हंसी ठिठोली याद आती है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा Holi viral video सामने आया जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. वीडियो में एक युवक ओमेगल चैट के दौरान फूट फूटकर रोता नजर आया. वजह यह कि उसके परिवार ने उसे होली पर घर आने से मना कर दिया. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर दिनेश राठौड़ ने शेयर किया, जो Omegle TV पर रैंडम चैट कर रहे थे. बातचीत के दौरान युवक ने कहा, 'यार घर पे आने के लिए मना कर रहे हैं...पता नहीं कैसी फैमिली है.' उसकी आवाज में दर्द साफ झलक रहा था.

ये भी पढ़ें:-'आसमान में उड़ता महल'...रील बनाने के चक्कर में इंफ्लुएंसर ने फूंके 12 लाख रुपये

'मैं कमा रहा हूं यार' (Emotional Breakdown on Omegle)

युवक ने बताया कि वह घर से करीब 100 से 150 किलोमीटर दूर काम करता है. 'मैं कमा रहा हूं यार...बहुत बेकार लग रहा है भाई,' कहते हुए वह रो पड़ा. उसने कहा कि बिना बताए घर जाना उसे सही नहीं लगा, क्योंकि परिवार ने साफ मना कर दिया था. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर Omegle chat viral video, Holi emotional video, man crying on video call जैसे कीवर्ड तेजी से ट्रेंड करने लगे. लोगों ने कमेंट में लिखा कि, मर्द भी रोते हैं और उनका दर्द भी असली होता है.

क्यों छू गया लोगों का दिल (man crying viral clip)

वीडियो 22 फरवरी 2026 को शेयर किया गया था और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने युवक के हौसले की तारीफ की और उसके लिए सहानुभूति जताई. यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि यह उन लाखों युवाओं की कहानी है जो रोजी रोटी के लिए घर से दूर रहते हैं. त्योहार की खुशी के बीच उनका अकेलापन अक्सर अनदेखा रह जाता है. यह Emotional Holi Story याद दिलाती है कि कमाई जरूरी है, लेकिन अपनापन उससे भी ज्यादा. त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, रिश्तों का भी होता है.

ये भी पढ़ें:-गरीबी से जंग, वायरल वीडियो से मिली पहचान, हर रील में चाय संग हंसने वाला लड़का आखिर है कौन?

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com