विज्ञापन

Holi Gujiya Recipe: बिना फालतू की मेहनत किए घर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता गुजिया, नोट कर लें रेसिपी

Holi Gujiya Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ मिठास का भी त्योहार है. इस दिन घरों में कई तरह की मिठाइयां बनती हैं, लेकिन गुजिया का स्वाद सबसे खास माना जाता है. इस होली पर अगर आप भी बाजार के जैसी देसी स्टाइल की खस्ता गुजिया बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आएगी.

Holi Gujiya Recipe: बिना फालतू की मेहनत किए घर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता गुजिया, नोट कर लें रेसिपी
Gujiya Recipe
Unsplash

Holi Gujiya Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ मिठास का भी त्योहार है. इस दिन घरों में कई तरह की मिठाइयां बनती हैं, लेकिन गुजिया का स्वाद सबसे खास माना जाता है. इस होली(Holi) पर अगर आप भी बाजार के जैसी देसी स्टाइल की खस्ता गुजिया (Gujiya) बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी (Recipe) आपके काम आएगी. घर की बनी गुजिया ताज़ी, स्वादिष्ट और खुशबू से भरी होती है.

गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Gujiya)

  • मैदा - 2 कप.
  • घी - 4 बड़े चम्मच.
  • पानी - गूंधने के लिए.

गुजिया की फिलिंग के लिए सामग्री- (Ingredients For Filing Gujiya)

  • मावा - 1 कप.
  • पिसी चीनी - ¾ कप.
  • कद्दूकस किया नारियल - ½ कप.
  • कटे हुए बादाम और काजू - 2-3 चम्मच.
  • किशमिश - 1 चम्मच.
  • इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच.
  • तलने के लिए घी या तेल.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: unsplash

यह भी पढ़ें: एयर फ्रायर में बनाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स, बनाने में भी हैं आसान

गुजिया बनाने का तरीका- (How To Make Gujiya)

  1. सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें. उसमें घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें. जब मैदा दबाने पर बंधने लगे, तब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें. आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें.
  2. अब गुजिया की फिलिंग तैयार करें. एक पैन में मावा को धीमी आंच पर हल्का भून लें. जब मावा हल्का सुनहरा हो जाए, गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसमें पिसी चीनी, नारियल, कटे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को छोटी पूरी की तरह बेल लें. पूरी के बीच में 1-2 चम्मच फिलिंग रखें. किनारों पर थोड़ा पानी लगाएं और आधा मोड़कर गुजिया का आकार दें. चाहें तो कांटे या गुजिया मोल्ड से किनारे दबाकर डिजाइन बना सकते हैं.
  4. अब कड़ाही में घी या तेल मध्यम आंच पर गरम करें. गुजिया को धीमी आंच पर तलें. उन्हें धीरे-धीरे पलटते रहें ताकि वे हर तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं.
  5. जब गुजिया गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो निकालकर प्लेट में रख लें. ठंडी होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भर लें. ये कई दिनों तक अच्छी रहती हैं.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com