विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2019

भाईचारे की मिसाल! अयोध्या में हिन्दुओं ने कब्रिस्तान के लिए मुस्लिमों की दान में दी जमीन, कहा- "ये है प्‍यार का छोटा सा नमूना"

सैकड़ों वर्षों से गोसाईगंज नगर और आसपास के मुसलमान उस जमीन का कब्रिस्तान के रूप में इस्‍तेमाल करते आए हैं लेकिन मालिकाना हक के लिए भूमि अब तक दोनों समुदायों के बीच विवाद का कारण रही है.

भाईचारे की मिसाल! अयोध्या में हिन्दुओं ने कब्रिस्तान के लिए मुस्लिमों की दान में दी जमीन, कहा- "ये है प्‍यार का छोटा सा नमूना"
अयोध्‍या में हिंदुओं ने मुस्लिमों को कब्रिस्तान के लिए जमीन दान में दी (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • हिन्‍दुओं ने कब्रिस्‍तान के लिए जमीन दान कर दी
  • मामला अयोध्‍या के गोंसाईगंज का है
  • इस जमीन को लेकर पिछले कई समय से विवाद था
नई दिल्‍ली:

अयोध्या अभी तक मंदिर-मस्जिद के झगड़े के लिए ही जाना जाता रहा है, लेकिन अब यहां पर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की गई है और चारों तरफ इसकी सराहना हो रही है. गोंसाईगंज के बेलवारी खान के हिंदुओं ने मुस्लिमों को कब्रिस्तान के लिए जमीन दान में दी है. भूमि दान कर्ता रीपदांद महाराज ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से गोसाईगंज नगर और आसपास के मुसलमान उस जमीन का कब्रिस्तान के रूप में इस्‍तेमाल करते आए हैं लेकिन मालिकाना हक के लिए भूमि अब तक दोनों समुदायों के बीच विवाद का कारण रही है. स्थानीय संत सूर्य कुमार झिनकन महाराज और आठ अन्य शेयरधारकों ने विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए 20 जून को 1.25 बिस्वा भूमि के लिए रजिस्‍ट्री पर दस्‍तखत किए.

यह भी पढ़ें: यूपी के महोली में मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे ने पेश की अनोखी म‍िसाल

उन्होंने बताया कि हम लोगों ने अपने पूर्वजों के दिए गए वचन को निभाते हुए खतौनी में चले आ रहे अपने मालिकाना हक को समाप्त करते हुए मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के पक्ष में पंजीकृत दान पत्र लिख दिया है.

भूमि अभिलेख के अन्य हस्ताक्षरकर्ता राम प्रकाश बबलू, राम सिंगार पांडे, राम शबद, जिया राम, सुभाष चंद्र, रीता देवी, विंध्याचल और अवधेश पांडे हैं.

इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का आभार जताया. पहल करने वाले स्थानीय भाजपा विधायक खब्बू तिवारी ने कहा, "हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की परंपरा कोई नई बात नहीं है. यह हिंदुओं का मुस्लिमों के लिए प्यार का एक छोटा सा नमूना है. मुझे उम्मीद है कि यह आपसी सौहार्द बना रहेगा."

यह भी पढ़ें: इस गांव में गुलाल उड़ाकर मुसलमान लगाते हैं देवी के जयकारे!

झिंकली महाराज ने कहा, "जमीन रिकॉर्ड के अनुसार हिंदुओं की थी. यह एक कब्रिस्तान के किनारे है और कुछ मुसलमानों ने जमीन पर शवों को दफन कर दिया. विवाद और तनाव था लेकिन, अब हमने मामला सुलझा लिया है."

कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष वैस अंसारी ने कहा, "डीड अब कब्रिस्तान कमेटी, गोसाईंगंज के पक्ष में है और इसे जल्द ही राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा. यह बहुत अच्छी पहल है, इसका हम स्वागत करते हैं. 

उप-पंजीयक एस़.बी. सिंह ने कब्रिस्तान के लिए मुसलमानों को भूमि हस्तांतरित करने की पुष्टि की और कहा कि यह हिंदू समुदाय की ओर से एक उपहार है.

इनपुट: आईएएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya, Hindus Donate Land, Hindus Donate Land To Muslims In Ayodhya, Graveyard, Ayodhya News, अयोध्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com