विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2011

हिंदी की ट्यूशन ले रहे हैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर पाटिल ने माना है कि हिंदी की खराब जानकारी होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा है।
सांगली :महाराष्ट्र:: महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर पाटिल ने माना है कि हिंदी की खराब जानकारी होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा है। पाटिल को 26 नवंबर को मुंबई पर हुए हमले के दौरान उसकी तीव्रता को कम करने वाला बयान देने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, मुझे कमजोर हिंदी के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। अब मैं हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू का ट्यूशन ले रहा हूं। अपने गृह नगर तस्गांव में आइडियल एडुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आइडियल इंग्लिश स्कूल की आधारशिला रखने के बाद पाटिल ने ये बातें कहीं। पाटिल ने कहा, मेरे जैसे लोग मराठी माध्यम के स्कूल में पढ़े हैं। लेकिन अब दुनिया बदल रही है। हमारे बच्चों को दूसरी भाषाएं भी सीखनी चाहिए। हर व्यक्ति को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अंग्रेजी से भी भलीभांति परिचित होना चाहिए। उन्होंने कहा, संप्रेषण कौशल के अभाव के कारण मेरी तरह अन्य लोगों को भी समस्या का सामना नहीं करना चाहिए। पाटिल से साल 2008 में संवाददाता सम्मेलन में यह पूछा गया था कि क्या मुंबई पर हुआ आतंकवादी हमला खुफिया तंत्र की विफलता है तो उन्होंने हिंदी में कहा था, ऐसा नहीं है। इतने बड़े शहर में छोटा हादसा हो जाता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिन्दी, आरआर पाटिल, महाराष्ट्र, RR Patil