- बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से अपनी बात रखी
- प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री केवल बहुमत वाले दल का ही बनेगा, हमारा मुख्यमंत्री नहीं बनेगा
- उन्होंने कहा कि बिहार की तरक्की तभी संभव है जब किसी अपराधी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाए
बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में निर्णायक बढ़त बनाने वाले प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात की है. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी अपराधी को बिहार का सीएम बनाएंगे तो राज्य की तरक्की नहीं हो सकती. उनके पास बहुमत है तो सीएम उनका ही बनेगा. हमारा मुख्यमंत्री तो नहीं बनेगा, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी से हमारी अपील है कि किसी चरित्रवान व्यक्ति को सीएम बनाया जाए. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का आदमी सिर्फ मेहनत और मजदूरी के लिए ही नहीं बना है. क्या गुजरात के लोग एक लाख करोड़ की बुलेट से चलेंगे और बिहार के लोग मजदूरी करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को लगता है कि कुशवाहा समाज के ही किसी नेता को सीएम बनाना है तो किसी अच्छे नेता को मौका दें.
उन्होंने बांकीपुर में अपनी जीत को लेकर कहा कि यह चुनाव विधायक बनाने का नहीं था, लेकिन सरकार के कामकाज पर इसे जनमत माना जा सकता है. पीके ने कहा कि जनता की क्या राय है और उसकी क्या प्राथमिकता यह बताने की कोशिश जनता ने की है. प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी का बैकग्राउंड आपराधिक है और उन्हें मुख्यमंत्री जैसे पद पर नहीं रहना चाहिए. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यह मांग रहेगी कि बिहार का ऐसा विकास हो कि यहां से पलायन बंद हो जाए. जन सुराज के नेता ने कहा कि मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील करता हूं कि किसी बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव में 'नीतीश कुमार' ने की मदद, 300 से ज्यादा एजेंटों ने कैसे किया हेल्प?
बता दें कि प्रशांत किशोर पहले भी खुलेआम हमला बोलते रहे हैं. उनकी ओर से सम्राट चौधरी पर सीधे तौर पर कई बार निशाना साधा गया है. 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा में प्रशांत किशोर की जन सुराज ने कुल 238 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे. लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी और 235 सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त हो गई थी. उस नतीजे को पीके के लिए बड़ा झटका माना गया था, लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा को झटका दे दिया है. माना जा रहा है कि पीके के विधानसभा पहुंचने के बाद सदन का माहौल भी बदलेगा. इसके अलावा विपक्ष के तौर पर भी एक ऐसे नेता को सदन में सुना जा सकेगा, जो तार्किक डिबेट के लिए चर्चित रहे हैं.
पढ़ें: प्रशांत किशोर ने कैसे ढहाया BJP का किला? बांकीपुर में जन सुराज की जीत के 5 बड़े कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं