विज्ञापन
This Article is From May 17, 2023

बिना सिर वाली मछली पानी में तैर रही थी, Video ने उड़ाए लोगों के होश, बोले- कुछ गड़बड़ है, ये कैसे हो सकता है...

वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में लिखा है, "बिना सिर वाली मछली तैर रही है."

बिना सिर वाली मछली पानी में तैर रही थी, Video ने उड़ाए लोगों के होश, बोले- कुछ गड़बड़ है, ये कैसे हो सकता है...
बिना सिर वाली मछली पानी में तैर रही थी, Video ने उड़ाए लोगों के होश

इंटरनेट पर कुछ वीडियो ऐसे हैं जो हमें इतना हैरान कर देते हैं कि हमें अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होता. कई बार तो वीडियो इतने भयानक होते हैं कि हमारे रोंगटे खड़े कर देते हैं. ट्विटर पर शेयर किए गए ऐसे ही एक वीडियो में एक मछली बिना सिर (Fish without head) के तैरती नजर आ रही है. इस वायरल वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में लिखा है, "बिना सिर वाली मछली तैर रही है." यह क्लिप मूल रूप से सालों पहले पोस्ट की गई थी लेकिन फिर से वायरल हो रही है. वीडियो में आप एक मछली को बिना सिर (Headless fish) के एक गंदे जलाशय में तैरते हुए देख सकते हैं.

देखें Video:

यह वीडियो 18 अप्रैल को पोस्ट किया गया था. शेयर किए जाने के बाद से यह क्लिप वायरल हो रही है. अब तक, वीडियो को 1.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या केवल बढ़ रही है. इसके अतिरिक्त, वीडियो पर लोग अपनी ढेरों प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया, "क्या वह ठीक होने जा रहा है, आपको लगता है?" दूसरे ने लिखा, "2 पेरासिटामोल और वह ठीक हो जाएगा," तीसरे ने लिखा. "यह गड़बड़ लग रहा है," चौथे ने लिखा, "मैंने अभी क्या देखा? ओह डियर, पांचवे ने लिखा, "कोई सिर नहीं?"

कान्स एक्सक्लूसिव: एक्टर विजय वर्मा बोले, "निर्देशक मुझसे ज्यादा मुझमें ढूंढते हैं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fish Without Head Swims In Water, Viral Video, Headless Fish Swims In Water, Headless Fish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com