Viral News: परिवार कब बढ़ाना है, बच्चा कब प्लान करना है, यह आमतौर पर पति-पत्नी का निजी फैसला होता है. लेकिन एक स्कूल टीचर के साथ इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है. एक स्कूल प्रिंसिपल ने महिला टीचर से ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आया है. महिला के पति ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी पत्नी के इंटरव्यू का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उनकी पत्नी एक प्राइमरी स्कूल टीचर हैं और उनके पास कई सालों का एक्सपीरियंस है. वह पहले अपने पुराने राज्य के एक टॉप रैंक स्कूल में भी पढ़ा चुकी हैं.
नई जगह नौकरी के लिए दिया इंटरव्यूपति ने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी दूसरे राज्य में शिफ्ट हुई थीं. उन्होंने नई नौकरी के लिए एक बड़े प्राइवेट स्कूल में आवेदन किया. रिज्यूमे तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया में पति ने भी मदद की. कुछ समय बाद महिला टीचर का इंटरव्यू हुआ. इंटरव्यू काफी अच्छा गया और स्कूल ने उनके एक्सपीरियंस को देखते हुए उन्हें लगभग तुरंत नौकरी देने का फैसला कर लिया. लेकिन इसी दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने एक ऐसी बात कही, जिससे महिला पूरी तरह हैरान रह गईं.
महिला के पति के अनुसार, ये इंटरव्यू स्कूल की प्रिंसिपल ले रही थीं. सारी बातें पूछने के बाद उन्होंने अचानक कहा कि वह जानती हैं कि महिला की नई शादी हुई है और भविष्य में वह बच्चा प्लान कर सकती हैं.
इसके बाद प्रिंसिपल ने कथित तौर पर कहा कि अगर बच्चा जून के आसपास होगा तो स्कूल के लिए बेहतर रहेगा. अगर जुलाई में बच्चा हुआ तो महिला अगस्त में स्कूल नहीं आ पाएंगी. ऐसे में स्कूल के बीच में छुट्टी लेने पर अस्थायी टीचर ढूंढना मुश्किल हो जाता है.
Apparently Teachers Need to Schedule Babies for Summer Breakसोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
by u/Cheatsheet420 in recruitinghell
अब, ये पोस्ट शेयर करने के कुछ ही घंटों बाद वायरल हो गई. लाखों लोग इसपर कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि कोई इंटरव्यू के दौरान इस तरह की बातें कैसे कह सकता है. वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'अगर प्रिंसिपल ही इस तरह बातें कर रही है, तो वो स्कूल के बच्चों को क्या शिक्षा देगी?' फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- बॉस से पूछ लिया 'सर, आगे क्या करना है?, तो नौकरी से ही निकाल दिया, अब CEO का पोस्ट मचा रहा कोहराम
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं