विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर ने दी मेलोडी टॉफी, एक्ट्रेस ने गुस्से में यूं फेंकी- वीडियो हुआ वायरल

Sonakshi Sinha Melody Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा से जहीर इकबाद एक सवाल पूछते हैं और जवाब में उन्हें मेलोडी की पंच लाइन सुना देते हैं.

सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर ने दी मेलोडी टॉफी, एक्ट्रेस ने गुस्से में यूं फेंकी- वीडियो हुआ वायरल
Sonakshi Sinha Video: सोनाक्षी और जहीर का क्यूट मेलोडी मोमेंट
Social Media
नई दिल्ली:

Sonakshi Sinha Melody Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर फैंस के साथ अपने क्यूट और प्यारे वीडियोज शेयर करते हैं. इन वीडियोज में झलकता है उनका प्यार और उनके आपस की बॉन्डिंग. एक बार फिर दोनों ने ऐसा ही वीडियो शेयर किया है. जिसे देख कर आपको मजा भी आएगा और उसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की याद भी आ जाएगी. वैसे आप समझ तो गए ही होंगे कि हम सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वीडियो को पीएम मोदी और मेलोनी से क्यों जोड़ रहे हैं फिर भी थोड़ा सस्पेंस रखते हैं. ताकि आप इस वीडियो को फुल मजा ले सकें.

जहीर का सवाल, सोनाक्षी का रिएक्शन

इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक चेयर पर बैठी नजर आती हैं. पहले तो वो वीडियो में अकेले ही दिखती हैं लेकिन बाद में पीछे से एंट्री होती है जहीर इकबाल की जो सोनाक्षी सिन्हा से सवाल करते हैं कि क्या वो जानती हैं कि वो यानी कि जहिर इकबाल उनसे कितना प्यार करते हैं. इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि नहीं वो नहीं जानती. अब आप सोचेंगे कि जहिर ने अपने प्यार को मापने के लिए कोई यूनिट बताई होगी तो ऐसा बिलकुल नहीं हैं. इसके जवाब में जहीर ने बेहद ही मजेदार जवाब दिया. उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की तरफ मेलोडी बढ़ाई और कहा कि मेलोडी खाओ खुद जान जाओ.

पीएम मोदी का मेलोडी मूवमेंट

इस वीडियो को फैन्स बहुत सारा प्यार दे रहे हैं. बहुत से फैन्स ने लिखा कि दोनों बहुत क्यूट हैं. तो कुछ ने पीएम मोदी और मेलोनी की भी याद दिलाई है. असल में इटली दौरे पर गए पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ दिख रहे हैं. वीडियो में मेलोनी कहती हैं कि पीएम मोदी मेरे लिए गिफ्ट लाए हैं. इसके बाद दोनों मेलोडी का पैकेट दिखाते हैं और हंस देते हैं. उसके बाद से ही मेलोडी भी ट्रेंड कर रही है जिस पर सोनाक्षी जहिर ने ये वीडियो बनाया है.

यह भी पढ़ें: पहली शादी एक साल में टूटी, दूसरी में भी नहीं मिला सच्चा प्यार, एक्ट्रेस को मजबूरी में उठाना पड़ा ये कदम!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal, Zaheer Iqbal Melody Viral Video, PM Modi Zaheer Iqbal, Meloni Modi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com