विज्ञापन

OFFER Letter साइन करने से पहले पूछ लेने चाहिए ये 7 सवाल

Offer Letter यानी नौकरी मिलने की खुशी. लेकिन कई लोग उत्साह में बिना पढ़े ही Offer Letter साइन कर देते हैं. जिसकी वजह से बाद में परेशानी हो सकती है.

OFFER Letter साइन करने से पहले पूछ लेने चाहिए ये 7 सवाल

Offer Letter यानी नौकरी मिलने की खुशी. लेकिन कई लोग उत्साह में बिना पढ़े ही Offer Letter साइन कर देते हैं. जिसकी वजह से बाद में परेशानी हो सकती है. इसलिए नौकरी का लैटर मिले तो जॉइन करने से पहले कुछ जरूरी सवाल जरूर पूछ लेने चाहिए, जिससे बाद में पछतावा ना हो.  

पहला सवाल- Salary Structure

सबसे पहला सवाल Salary Structure को लेकर होना चाहिए. केवल CTC देखकर खुश न हों. यह समझें कि हाथ में कितनी सैलरी आएगी और उसमें कौन-कौन से भत्ते शामिल हैं. कई कंपनियां CTC में बोनस और अन्य सुविधाएं जोड़ देती हैं. 

दूसरा सवाल- Working Hours और Work Policy

दूसरा सवाल Working Hours और Work Policy के बारे में पूछना चाहिए. क्या कंपनी में Hybrid Work है, Work From Home की सुविधा है या पूरी तरह ऑफिस आना होगा, यह पहले से जानना जरूरी है. काम के घंटे कितनी होंगे और कंपनी की वर्क पॉलिसी के महत्‍वपूर्ण प्‍वाइंट आपको पता होने चाहिए. 

NASA में काम करना है तो जानें क्‍या करें पढ़ाई, कैसे मिलेगी नौकरी

तीसरा सवाल- Probation Period

तीसरा सवाल Probation Period को लेकर होना चाहिए. कई कंपनियां शुरुआती कुछ महीनों तक प्रोबेशन पर रखती हैं. इस दौरान नियम और सुविधाएं अलग हो सकती हैं. इसलिए प्रोबेशन का समय कितना होगा, इसके बाद परमानेंट करने के क्‍या नियम हैं, ये सब पहले ही पूछ लें. 

चौथा सवाल- Leave Policy

चौथा सवाल Leave Policy से जुड़ा होना चाहिए. कितनी तरह की लीव कंपनी देती है. एक साल में कितनी Casual Leave, Sick Leave और Paid Leave मिलेंगी, यह पहले समझ लेना चाहिए. 

पांचवां सवाल- Notice Period

पांचवां सवाल नौकरी छोड़ने की स्थिति यानी Notice Period के बारे में पूछें. कुछ कंपनियों में 90 दिन तक का नोटिस पीरियड होता है, जो आगे करियर बदलने में मुश्किल पैदा कर सकता है. 

छठा सवाल- Career Growth और Promotion Policy

छठा सवाल Career Growth और Promotion Policy पर होना चाहिए. कंपनी कर्मचारियों को ट्रेनिंग, प्रमोशन और स्किल डेवलपमेंट के कितने मौके देती है, यह जानना जरूरी है. 

डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्‍यादा रुपये

सातवां सवाल- Job Role और Responsibilities

सातवां सवाल Job Role और Responsibilities को लेकर पूछें. कई बार Offer Letter में काम की जानकारी साफ नहीं होती. बाद में कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का दबाव बढ़ सकता है. 

इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस, PF, बोनस और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी जरूर लें. चूंकि Offer Letter एक कानूनी दस्तावेज होता है, इसलिए उसे ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी होता है. बिना समझे साइन करना आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com