विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2021

दुल्हन ने स्टेज पर जैसे ही की एंट्री, दूल्हे ने स्वागत के लिए किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो में दूल्हे को ढोल और नगाड़े की थाप पर नाचते हुए देखा जा सकता है और बैकग्राउंड में तेनु लेके गाना भी बजता हुआ सुना जा सकता है. दुल्हन के आने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया.

दुल्हन ने स्टेज पर जैसे ही की एंट्री, दूल्हे ने स्वागत के लिए किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
दुल्हन ने स्टेज पर जैसे ही की एंट्री, दूल्हे ने स्वागत के लिए किया धमाकेदार डांस

सोशल मीडिया पर एक दूल्हे के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो (Groom Dance Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की एंट्री पर जबरदस्त डांस कर रहा है. इस वीडियो में दुल्हन को अपने भाइयों के साथ 'फूलों की चादर' के नीचे वेडिंग वेन्यू में जाते हुए देखा जा सकता है, जब दूल्हा उसके पास डांस करते हुए आता है. वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे चोपड़ा इवेंट्स के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था.

वीडियो में दूल्हे को ढोल और नगाड़े की थाप पर नाचते हुए देखा जा सकता है और बैकग्राउंड में तेनु लेके गाना भी बजता हुआ सुना जा सकता है. दुल्हन के आने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया. दुल्हन को लाल लहंगे में और दूल्हे को शेरवानी पहने देखा जा सकता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "अंत तक देखें सबसे खूबसूरत दुल्हन का स्वागत करते हुए दूल्हे को."

देखें Video:

शादियां तो आपने भी बहुत सी देखी होंगे, क्या कभी किसी दूल्हे को दुल्हन का ऐसा स्वागत करते हुए देखा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं. लोगों को ये वीडियो इस वजह से भी पसंद आ रहा है क्योंकि हर किसी का सपना होता है कि उसकी शादी में भी ऐसी खास और यादगार चीजें हों.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Welcomes Bride, Groom Dance Video, Wedding Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com