Dulhan Ka Dance: शादी की रस्मों के बीच अक्सर दुल्हनें शर्माती और नर्वस नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन का अंदाज बिल्कुल जुदा था. भारी-भरकम लाल लहंगे और गहनों से लदी इस दुल्हन ने जैसे ही डांस शुरू किया है, नाते-रिश्तेदारों की नजर उस पर ही टिक गई. दुल्हन ने बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'कयामत-कयामत' पर ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी की मेहमान बस एक टक उसे देखते ही रह गए.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: घर लौटीं सास तो खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...खुशी से छलक गए आंखों से आंसू
दुल्हन का डांस वीडियो (Bride Dance Performance)
गांव की इस शादी का वीडियो इन दिनों हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है. वीडियो में दुल्हन ने ऐसा धांसू डांस किया कि मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी उसके फैन हो गए. वीडियो देखने के बाद यूजर्स दुल्हन के इस बेफिक्र अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दुल्हन के डांस स्टेप्स में वो जोश और कॉन्फिडेंस दिख रहा है, जिसके लोग कायल हो रहे हैं. शायद यही वजह है कि, लोग इस वीडियो को बार-बार लूप में देखने को मजबूर हो गए हैं.
जमकर वायरल हो रहा वीडियो (viral wedding dance)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 'roshnihal7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस जबरदस्त डांस को अब तक 1.1 मिलियन लोग देख चुके हैं. दुल्हन के इस अंदाज को यूजर्स को खूब पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'दुल्हन का कॉन्फिडेंस और खुशी देखने लायक है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शादी जैसे खास मौके पर अगर दूल्हा दुल्हन खुलकर खुशियां मनाएं तो वही पल जिंदगी भर याद रहते हैं.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इतना शानदार डांस देखकर तो मेहमान भी अपनी नजरें नहीं हटा पाए होंगे.' चौथे यूजर ने लिखा, 'इस शादी की असली स्टार तो दुल्हन है.' वहीं कुछ लोगों ने दुल्हन की मुस्कान और एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ की है.
ये भी पढ़ें:-किराने की दुकान में सामान खरीदते-खरीदते जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं लोग, गुलाबी टोकरी उठाते ही मिल जाता है प्यार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं