विज्ञापन

फेरों से पहले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा...देख छलक गए ससुर की आंखों से आंसू, अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है VIDEO

Viral Wedding Video: दहेज प्रथा के खिलाफ वायरल हुए एक वीडियो ने इंटरनेट पर इन दिनों तहलका मचा रखा है. वीडियो में दू्ल्हा ससुर द्वारा दिए जा रहे पैसों की गड्डी को लेने से साफ मना करता नजर आ रहा है.

फेरों से पहले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा...देख छलक गए ससुर की आंखों से आंसू, अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है VIDEO
दहेज के नाम पर नोट गिन रहे थे ससुर, तभी दूल्हे ने किया ऐसा काम...दुल्हन के पिता की भर आई आंखें
official_nishant_crushwaleyaar

Groom Rejects Dowry: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं, जबकि कुछ वीडियो दिल जीत लेते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल छू रहा है. वीडियो में शादी के मंडप में बैठा एक दूल्हा दहेज में मिल रहे पैसों को ठुकराते हुए नजर आ रहा है. वायरल हो रहा ये वीडियो आजकल की युवा पाढ़ी के लिए एक बड़ी सीख और प्रेरणा बन रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि, 'चलो दहेज के लोभियों से भरी इस दुनिया में कुछ तो सुखद देखने को मिला.'

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: official_nishant_crushwaleyaar

ये भी पढ़ें:-1800 रुपये खर्च करके बच्चे ने मंगवाई अजीबोगरीब किताब, पिता का रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

दूल्हे का दिल जीतने वाला कदम (Groom Refuses Cash Respectfully)

शादियों में दहेज का लेन-देन आज भी कई जगहों पर खुल्लम-खुल्ला देखने को मिल रहा है. ये समाज का एक ऐसा काला सच है, जिस पर चाहकर भी पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है. कई जगहों पर इसे शान और इज्जत से जोड़कर देखा जाता है, तो कहीं मजबूरी के चक्कर में लोग दहेज देने को मजबूर हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसे देखने के बाद लोग दूल्हे के इस कदम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

समाज के लिए एक बड़ा संदेश (A Strong Message For Society)

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक तरफ शादी की रस्मे चल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ पैसों का हिसाब किताब हो रहा है. इस बीच जैसे ही ससुर...होने वाले दामाद यानि दूल्हे के हाथों में नोटों की गड्डियां रखते हैं, दूल्हा अलग रूख अपनाते हुए तुरंत अपने हाथ आगे बढ़ाकर उन्हें विनम्रता से रोक देता है. इस दौरान वहां बैठे लोग एक टक दूल्हे को देखते रह जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: बिजली का बिल बचाने के लिए पति ने लगाया 100 IQ वाला दांव, देख लोग बोले- भाई ने तो हद कर दी!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 'official_nishant_crushwaleyaar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 11.1 मिलियन लोग देख चुके हैं. वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:-ऑनलाइन सामान मंगवाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा पैसा, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Wedding Video, Groom Dowry Viral Video, Groom, Dowry, Dowry System India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com