विज्ञापन

ऑनलाइन सामान मंगवाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा पैसा, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

ऑनलाइन शॉपिंग करना अब जेब पर भारी पड़ने लगा है...सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग यही बात कह रहे हैं. दरअसल, अमेजन ने 'ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन' के नाम पर एक ऐसा नियम निकाला, जिसके बाद इंटरनेट पर ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा.

ऑनलाइन सामान मंगवाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा पैसा, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
Amazon की ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन फीस से खरीदार नाराज, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
AI

Amazon Open Box Inspection Fee: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया मुद्दा जबरदस्त तरीके से तूल पकड़ रहा है. लोग सोशल मीडिया पर अमेजन की नई पॉलिसी को लेकर अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. मामला तब गरमाया जब एक सोशल मीडिया यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि, 'कंपनी ने सामान की डिलीवरी से पहले ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन के लिए 149 रुपये वसूलने शुरू कर दिए हैं', जिसके बाद जो जैसे ग्राहकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ग्राहक गुस्सा निकालते हुए इसे घोटाला बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया

अमेजन के नये फरमान पर फूटा ग्राहकों का गुस्सा (Amazon 149 Fee)

दरअसल, अमेजन कुछ खास ऑर्डर्स पर 'ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन' (सामान खोलकर जांचने की सुविधा) के नाम पर 149 रुपये वसूल रही है. कंपनी के इस फैसले के बाद ग्राहक तिलमिलाए हुए हैं. उनका कहना है कि, 'पैसा भी हम दें और डिलीवरी बॉय हमारे सामने ही बॉक्स खोले'. हैरानी की बात यह है कि एक बार ये सब हो जाने के बाद रिटर्न और रिप्लेसमेंट का अधिकार भी छिन जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पॉलिसी के नाम पर वसूली जा रही है इतनी फीस (Consumer rights and delivery issues)

इस वायरल पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोग कह रहे हैं कि, 'ये कंपनियों की मनमानी के सिवा कुछ नहीं है.' एक यूजर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि, उसने हाल ही में कीबोर्ड मंगवाया था और उन्हें जबरन इस प्रोसेस से गुजरना पड़ा. यही नहीं डिलीवरी एजेंट ने ढंग से चेक नहीं किया और बाद में जब डिब्बा खोला गया, तो सामान दूसरा निकला. इसके बाद कंपनी से रिटर्न अप्रूव करवाने में हालत खराब हो गई. ग्राहकों का कहना है कि, पैसा खर्च करने के बाद भी हमारा ही नुकसान है. 

कम्पनी का रिएक्शन (Amazon delivery rules)

इस पूरे मामले के बीच अमेजन इंडिया ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए यूजर्स से चैट के जरिए संपर्क करने की बात कही है. वहीं दूसरी तरफ लोग इसकी तुलना फ्लिपकार्ट से कर रहे हैं. कई ग्राहकों का कहना है कि दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह का इंस्पेक्शन फ्री में होता है और डिलीवरी करने वाले लोग भी ग्राहकों को तसल्ली से चेक करने का मौका देते हैं.

ये भी पढ़ें:-ऑफिस खत्म होने के बाद भी घर नहीं जा पाए कर्मचारी! बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर जड़ा ताला, VIDEO देख खौल उठेगा खून

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon, Delivery, Online Shopping Scam, Return Policy, Delivery Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com