रवि किशन नाम तो सुना ही होगा, इन्हें कौन नहीं जानता, लेकिन इस बार इनकी चर्चा की वजह एक्टिंग नहीं, बल्कि इनकी वेट लॉस जर्नी बनी है. हाल ही में अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपनी डाइट में बदलाव कर 18 किलो वजन कम किया है. रवि ने 90 किलो से घटकर अपना वजन 72 किलो किया है, लेकिन आज सवाल यह है कि इनकी ट्रांजिशन का राज क्या है? चलिए रवि से ही जानते हैं.

सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, डाइट ने किया कमाल
रवि का कहना है कि वजन घटाने में 70-80 फीसदी योगदान डाइट का होता है, जबकि बाकी हिस्सा एक्सरसाइज का है. उन्होंने आगे बताया कि वे जरूरत और काम के हिसाब से अपनी डाइट बदलते रहते हैं. कभी खाना स्किप करते हैं, कभी इंटरमिटेंट फास्टिंग और कभी सिर्फ फल खाते हैं, उनका कहना है कि उनके सबसे पसंदीदा फलों में एवोकाडो, कीवी, सेब, केला, संतरा और ताजा जूस शामिल हैं.
एवोकाडो खाने से वजन कम होता है क्या?
- पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती, जिससे ओवरईटिंग कम हो सकती है.
- इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर ज्यादा होता है, इसलिए ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ती.
- हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और वेट मैनेजमेंट में भी मदद कर सकता है.
कीवी खाने से वजन कम होता है?
- फाइबर से भरपूर कीवी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
- कीवी में करीब कैलोरी कम होती हैं, इसलिए यह वजन घटाने वाली डाइट में अच्छा विकल्प मानी जाती है.
- बेहतर पाचन के लिए भी कीवी का सेवन अच्छा माना जाता है.
सेब खाने से वजन कम होता है क्या?
- सेब में घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, इससे बार-बार खाने की इच्छा कम हो सकती है.
- कैलोरी कम, पेट भरने की क्षमता ज्यादा एक मीडियम आकार के सेब में लगभग 80-100 कैलोरी होती हैं, लेकिन इसमें पानी और फाइबर अधिक होने के कारण यह पेट भरने का एहसास देता है.
- मीठा खाने की क्रेविंग कम करता है सेब की प्राकृतिक मिठास चीनी वाली चीजें खाने की इच्छा को कम करने में मदद कर सकती है.
केला खाने से वजन कम होता है क्या?
- फाइबर से भरपूर होता है केले में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार भूख लगने से बचा सकता है.
- एनर्जी देता है वर्कआउट से पहले केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जिससे एक्सरसाइज बेहतर हो सकती है.
- लो-फैट फूड है केले में फैट बहुत कम होता है, इसलिए यह हेल्दी स्नैक माना जाता है.
अगर आप इन सभी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आप न सिर्फ अपने पेट को भरा रख सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को पूरा दिन एनर्जेटिक भी रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: पूजा में मिले नारियल का क्या करें? कैसे इससे घर पर बनाएं ऑर्गेनिक नारियल का तेल, सस्ता भी, अच्छा भी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं