Groom mother and uncle dance: शादी समारोहों में डांस का अपना अलग ही मज़ा होता है, लेकिन जब दूल्हे की मां ही स्टेज पर आग लगा दे, तो वीडियो वायरल होना तय है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक शादी में दूल्हे की मां अपने देवर के साथ स्टेज पर 'जय जय शिव शंकर' गाने पर ज़बरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
दूल्हे की मां और देवर की एनर्जी ने लूटी महफिल (Bhabi Devar dance)
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया है. जैसे ही 'जय जय शिव शंकर' गाना बजता है, दूल्हे की मां स्टेज पर आती हैं और उनके साथ देवर भी एंट्री मारते हैं. दोनों का एनर्जेटिक डांस इतना जबरदस्त है कि वहां मौजूद हर कोई झूमने लगता है. खास बात यह है कि दूल्हे की मां का जोश किसी यंगस्टर से कम नहीं दिखता. उनकी एक्सप्रेशंस और मूव्स ने सभी को हैरान कर दिया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यहां देखें वीडियो
वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम (dulhe ki maa ka dance)
यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. खासतौर पर शादी और डांस लवर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "ऐसी मां हर किसी को मिले." वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा, "दूल्हे की मां से सीखो, शादी में कैसे एंजॉय करना चाहिए." दूल्हे की मां और देवर के इस एनर्जेटिक डांस ने शादी को और भी खास बना दिया. सोशल मीडिया पर लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और यह वीडियो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है.
यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस (Groom mother dance)
इस वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद दिलचस्प हैं. किसी ने लिखा, "ये है असली धमाका." तो किसी ने कहा, "दूल्हे की मां ने सबकी छुट्टी कर दी." वहीं, कुछ यूजर्स इसे शादी का सबसे शानदार मोमेंट बता रहे हैं. इस तरह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर इसलिए तेजी से वायरल हो जाते हैं क्योंकि ये फन, फैमिली बॉन्डिंग और डांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होते हैं. शादी जैसे खुशी के माहौल में जब लोग बिना किसी झिझक के खुलकर एंजॉय करते हैं, तो वह वीडियो लोगों के दिलों को छू जाता है.
ये भी पढ़ें:-भारत में इस मछली पर है बैन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं