Doodle के जरिए पृथ्वी दिवस 2017 मना रहा Google.
- पूरी दुनिया में मनाया जा रहा विश्व पृथ्वी दिवस
- गूगल ने बनाया डूडल, पृथ्वी की सुरक्षा के दिए संदेश
- पृथ्वी 4.543 अरब वर्ष पुरानी है, सौरमंडल का सबसे घना ग्रह भी है
नई दिल्ली:
सर्च इंजन Google ने शनिवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर खास Doodle पेश करते हुए पृथ्वी को बचाने की अपील की. गूगल ने जारी बयान में कहा, "आप जो भी आज करते हैं. हमें उम्मीद है कि आप इस सीमारहित, खूबसूरत पृथ्वी को बचाने की कोशिश करेंगे." पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखकर, कारपूलिंग का विकल्प चुनकर और इस्तेमाल में नहीं लाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नष्ट कर हम पृथ्वी को बचाने में मदद कर सकते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, पृथ्वी 4.543 अरब वर्ष पुरानी है. इसके साथ ही पृथ्वी सौरमंडल का सबसे घना ग्रह भी है.
गूगल ने पृथ्वी दिवस पर पेश किए खास डूडल के जरिए एक कहानी बयान की है, जिसमें लोमड़ी एक ऐसी पृथ्वी के बारे में एक सपना देखती है जो जलवायु परिवर्तन की वजह से प्रदूषित हो गई है.
लोमड़ी अचानक से नींद से जाग जाती है और पृथ्वी की बेहतर स्थिति के लिए जीवनशैली में छोटे-मोटे बदलाव करना शुरू कर देती है.
पर्यावरण को बचाने की इस मुहिम में लोमड़ी के साथ उनके दोस्त मोमो (बिल्ली) और मेढ़क भी शामिल हो जाते हैं.
गूगल ने जानवरों के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "छोटे-छोटे जानवरों द्वारा किया गया साहसिक कार्य!"
क्या हम मनुष्य भी कुछ कर सकते हैं? यह ऐसा प्रश्न है जो इस डूडल को देखने के बाद शायद सभी के दिमाग में उठेगा. हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Earth Day 2017, Google Doodle 2017, Google Doodle, Doodle On Earth Day 2017