AI Supporting Nature Viral Video: दुनियाभर में चैटजीपीटी का इस्तेमाल आज बढ़चढ़ कर हो रहा है. जहां स्टूडेंट्स इसका यूज पढ़ाई लिखाई के लिए कर रहे हैं, तो वहीं नौकरीपेशा लोग काम को आसान और जल्दी करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. आज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक चैटजीपीटी का कई तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. एआई को लेकर कुछ लोगों का ये भी मानना है कि ये इंसानों को प्रकृति से दूर कर रहा है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस धारणा को भी बदलकर रख दिया है. वायरल हो रहे एक वीडियो में एक लड़की बता रही है कि, कैसे उसने एआई का इस्तेमाल नेचर को बचाने के लिए किया.
ये भी पढ़ें:-गजब का बिजनेस आइडिया, यंग लड़के ने बड़े होटलों को बेचा रेत, VIDEO हो गया वायरल
पौधों में मिले थे कैटरपिलर, चैटजीपीटी ने बताया बचाने का तरीका (ChatGPT How To Protect And Raise Caterpillars)
हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, कैसे चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर के न सिर्फ मासूम जीवों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि कुदरत के साथ गहरा रिश्ता भी बनाया जा सकता है. वीडियो में लड़की बता रही है कि, उसने चैटजीपीटी की मदद से कैटरपिलर को पाला और तितलियों में बदलते देखा. अब ये खूबसूरत और इको फ्रेंडली कहानी इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: मिल गई विंडोज वॉलपेपर वाली असली जगह, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें
टेक्नोलॉजी और नेचर का मिलन (Technology Helps Nature)
वीडियो में लड़की ने बताया कि, पौधों में मिले कैटरपिलर को कीड़ा समझकर फेंकने के बजाय उसने चैटजीपीटी से देखभाल का सही तरीका पूछा और उन्हें तितली बनने तक सुरक्षित रखा. उसे घर के एप्पलवुड प्लांट में पांच छोटे कैटरपिलर मिले थे. उसने कहा कि, ज्यादातर लोग पौधों में कीड़े देखकर या तो उन्हें मारकर फेंक देते हैं या कीटनाशक का छिड़काव कर देते हैं, लेकिन मैंने चैटजीपीटी से मदद ली. एआई टूल ने मुझे गाइड किया कि कैसे एक हवादार कंटेनर बनाकर कैटरपिलर को सही माहौल और खुराक दी जा सकती है.
कैसे बनीं रंग बिरंगी तितलियां (Caterpillars Turn Into Butterflies)
जानकारी के लिए बता दें कि, कैटरपिलर (Caterpillar) तितली या पतंगे (Moth) के बच्चे यानी लार्वा (Larva) की शुरुआती अवस्था को कहते हैं, जिसे आम बोलचाल में इल्ली या सुंडी भी कहा जाता है. लड़की ने बताया कि, चैटजीपीटी के दिए टिप्स के मुताबिक देखभाल करने के कुछ ही दिनों बाद कैटरपिलर खूबसूरत तितलियों में बदल गए. जैसे ही पहली तितली को खिड़की से आजाद किया, वह उड़ गई. हैरानी की बात तब हुई जब दूसरी तितली के निकलते ही पहली वाली भी वापस लौट आई. अब वो तितलियां बिना किसी डर के मेरे हाथों और बालों पर आराम से बैठती हैं.
ये भी पढ़ें:-70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ (Unique Eco Friendly ChatGPT Use)
ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देख चुके लोग कह रहे हैं कि, 'अगर एआई का इस्तेमाल इस तरह पर्यावरण और जीवों को बचाने के लिए हो, तो दुनिया कितनी खूबसूरत बन सकती है.' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को realbhavyaseth नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-सीढ़ियां, चट्टानें और नदियां...इस 'रोबोटिक डॉग' के सामने सब हैं फेल! हर चुनौती को मिनटों बनाएगा आसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं