विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2022

बेल्जियम की लड़की को भारत के राजू गाइड से हुआ प्यार, हिंदू रीति रिवाज़ से हुई शादी, दिल जीत रही ये लव स्टोरी

पर्यटक गाइड अनंत राजू ने अपनी 27 वर्षीय बेल्जियम (Belgium) की प्रेमिका केमिली के साथ शादी कर ली है. दोनों ने विरूपाक्षा मन्दिर में हिन्दू रीति रिवाजों के मुताबिक शुक्रवार को शादी की.

बेल्जियम की लड़की को भारत के राजू गाइड से हुआ प्यार, हिंदू रीति रिवाज़ से हुई शादी, दिल जीत रही ये लव स्टोरी
बेल्जियम की लड़की को भारत के राजू गाइड से हुआ प्यार

30 वर्षीय पर्यटक गाइड अनंत राजू ने अपनी 27 वर्षीय बेल्जियम (Belgium) की प्रेमिका केमिली के साथ शादी कर ली है. दोनों ने विरूपाक्षा मन्दिर में हिन्दू रीति रिवाजों के मुताबिक शुक्रवार को शादी की.

दोनों कोविड महामारी से ठीक पहले हम्पी में मिले थे. जब केमिली (Camille) अपने परिवार के साथ हम्पी घूमने आई थी. अनंत राजू ने न सिर्फ उसे शहर घुमाया और इतिहास से जुड़ी जानकारी दी बल्कि अच्छे होटल में उनके रहने की व्यवस्था भी की.

केमिली अपने परिवार के साथ बेल्जियम लौटीं लेकिन सोशल मीडिया के ज़रीए दोनों एक दूसरे से सम्पर्क मे रहे. धारे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ती गई. दोनों ने अपने परिवार को शादी की इक्षा जताई जिसे दोनों ही परिवार ने मान लिया.

देखें Video:

कोविड के रेस्ट्रिक्शन्स की वजह से केमिली भारत नहीं आ पा रही थी, लेकिन जब रिस्ट्रिक्शन हटे तो केमिली हाल ही में हम्पी आई. और हिंदू रीति रिवीज के अनुसार ने दोनों ने शादी कर ली.

शादी की सभी रस्में गरूवार को शरू हुईं और शुक्रवार को पूरी हो गईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Belgium Girl Fell In Love With An Indian, Belgium Girl Love Marriage With Indian, Viral Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com