विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की टूटी-फूटी दीवार पर गुवाहाटी के कलाकार ने किया ऐसा कमाल, लोग रुककर देखने लगे यह अनोखी कलाकारी

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की दीवार में उगी हुई पेड़ की शाखा को कलाकार ने अपने आर्ट का हिस्सा बनाकर एक आराम करते हुए हिरण की खूबसूरत म्यूरल पेंटिंग बना दी.

यूनिवर्सिटी की टूटी-फूटी दीवार पर गुवाहाटी के कलाकार ने किया ऐसा कमाल, लोग रुककर देखने लगे यह अनोखी कलाकारी
पेड़ की डालियों को बनाया हिरण के सींग
Instagram

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की एक टूटी-फूटी दीवार को एक कलाकार ने अपनी क्रिएटिविटी से शानदार कलाकृति में बदल दिया. दीवार में उगी हुई पेड़ की शाखा को भी कलाकार ने अपने आर्ट का हिस्सा बनाकर एक आराम करते हुए हिरण (deer) की खूबसूरत म्यूरल पेंटिंग बना दी. यह कला अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. गुवाहाटी के कलाकार भेजाल ने इस पेंटिंग को बनाने की पूरी प्रक्रिया अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में शेयर की, जो अब वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें:- क्या कभी दो लोगों के फिंगरप्रिंट एक जैसे होते? जुड़वां बच्चों के कैसे होते हैं फिंगरप्रिंट, जानिए इसके पीछे का साइंस

वीडियो में दिखता है कि कलाकार किस तरह स्प्रे पेंट से धीरे-धीरे हिरण की आकृति और बारीकियों को उकेरते हैं. दीवार की दरार और पेड़ के तने के नैचुरल शेप को उन्होंने बड़ी खूबसूरती से पेंटिंग में शामिल कर दिया, जिससे यह म्यूरल और भी खास दिखता है.

पेड़ की डालियों को बनाया हिरण के सींग

कलाकार ने अपनी रचनात्मक सोच का कमाल दिखाते हुए पेड़ की फैली हुई टहनियों को ही हिरण के सींग (antlers) की तरह इस्तेमाल किया. इससे पेंटिंग में असली प्रकृति और बनाई गई कलाकृति का मेल इतना खूबसूरत हो गया कि पूरा म्यूरल नेचुरल और कल्पनाशील दोनों एक साथ लगने लगा.

लोग रुककर देखने लगे यह अनोखी कलाकारी

जब पेंटिंग बन रही थी, तब यूनिवर्सिटी कैंपस से गुजरने वाले लोग धीमे होकर रुक जाते थे और पूरा काम सामने बनते हुए देखते थे. कई लोग वहीं खड़े होकर पेंटिंग को निहारते रहे, जबकि कुछ ने अपने फोन निकालकर फोटो और वीडियो बनाने शुरू कर दिए.

साधारण दीवार बनी खूबसूरत लैंडमार्क

जब म्यूरल पूरी तरह बनकर तैयार हुआ, तो इसके गर्म earthy टोन और बारीकियों ने उस दीवार को पूरी तरह बदल दिया, जो दीवार पहले खराब और साधारण दिखती थी, वहीं अब एक खूबसूरत और यादगार आर्ट स्पॉट में बदल गई. ऐसी जगह जिसे देखकर कोई भी रुककर देखना चाहे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com