ऐसी तस्वीरें ज्यादातर फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं और कहा जाता है कि रियल लाइफ में महिलाओं के लिए कुछ काफी मुश्किल होते हैं. लेकिन गुजरात पुलिस की एटीएस में शामिल इन लड़कियों की बहादुरी के आगे सारे पूर्वाग्रह ढह गए हैं. आप तस्वीर में जमीन पर बैठे जिस शख्स को देख रहे हैं वह जुसब अल्लारख्खा नाम का एक खतरनाक गैंगेस्टर है. जिसका खौफ गुजरात के जूनागढ़ और आसपास के जिलों में था. इसके ऊपर हत्या के चार मुकदमा दर्ज हैं. लेकिन एक मुठभेड़ के बाद इन महिलाओं पुलिसकर्मियों ने इसको घुटनों पर ला दिया है और हाथ में हथकड़ी पहनाकर सलाखों के पीछे डाल दिया. पुलिस अधिकारी संतोक ओडेरा ने जानकारी दी है कि इस खतरनाक अपराधी के खिलाफ हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं और इसने एक बार गुजरात पुलिस के बड़े अधिकारी पर भी हमला किया था.
सरदार पटेल की मूर्ति के सामने गुटखा थूकते हुए CCTV में कैद हुआ शख्स, पुलिस ने पकड़ा और....
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Ahmedabad: A team of Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS) arrested gangster Jusab Allarakha, a native of Junagadh, yesterday. PSI Santok Odedra says "he has 4 cases of murder registered against him among other cases of loot and attacking Government officials". #Gujarat pic.twitter.com/A88Hp6OZ5T
— ANI (@ANI) May 5, 2019

जुसब अल्लारक्खा गुजरात का डॉन था और यह राज्य पुलिस के लिए कई दिनों से सिरदर्द बना हुआ था. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को पता लगा कि बोटाद के जंगल में कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियां कार्रवाई हो रही है. एटीएस की एक टीम गठित की गई जिसमें इन बहादुर लड़कियों को शामिल किया गया. अत्याधुनिक हथियारों से लैस इस टीम की कार्रवाई के आगे डॉन और इसके गुर्गों की एक न चली और इसे जान बचाने के लिए सरेंडर करना पड़ गया.

इशरत जहां फर्जी मुठभेड़: पूर्व पुलिस अफसर डीजी वंजारा और एनके अमीन हुए आरोप मुक्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं